चैत्र नवरात्रि : अलग-अलग प्रसाद से होती है मां प्रसन्न Maa Durga Happy

0
472
Navratri 2022 9th Day
Navratri 2022 9th Day

आज समाज डिजिटल, अम्बाला
Maa Durga Happy: नवरात्रि के नौ दिनों में देवी शक्ति के नौ अलग-अलग रूप की पूजा-आराधना की जाती है। एक वर्ष में चार बार नवरात्र आते हैं। चैत्र, आषाढ़, माघ और शारदीय नवरात्र। इनमें चैत्र और अश्विन यानि शारदीय नवरात्रि को ही मुख्य माना गया है। इसके अलावा आषाढ़ और माघ गुप्त नवरात्रि होती है। इस साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू होकर 10 अप्रैल तक चलेंगे। इन नौ दिनों में अलग-अलग चीजों का भोग लगाने का विधान बताया गया है। आप भी नौ दिनों में माता को प्रसन्न करके जल्दी से हर मुराद पूरी कर कर सकते है।

Read Also : नवरात्रि : दुर्गा सप्तशती पाठ करने  के नियम Durga Saptashati

Maa Durga Happy

Maa Durga Happy : पहला दिन- मां शैलपुत्री : नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। मां शैलपुत्री को आरोग्य की देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि कोई व्यक्ति नवरात्रि के पहले दिन गाय के शुद्ध देसी घी का भोग माता को लगाता है तो मां शैलपुत्री की कृपा से व्यक्ति को निरोग और खुश रहने का वरदान मिलता है।

Read Also : जानें नवरात्रि के व्रत में क्या करें और क्या न करें Navratri Fasting 2022

Maa Durga Happy : दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी : जो लोग मां ब्रह्मचारिणी से अपने लिए दीर्घायु का वरदान चाहते हैं उन्हें नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर का भोग लगाना चाहिए। मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर का भोग लगाने से माना जाता है कि व्यक्ति को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता।

Maa Durga Happy

Maa Durga Happy : तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा : नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को दूध और दूध से बनी चीज़ों का भोग लगाया जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन के हर दुख समाप्त जाते हैं।

Maa Durga Happy : चौथा दिन- मां कूष्मांडा : नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। मां कूष्मांडा को मालपुए का भोग लगाने की परंपरा है। ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन ब्राह्मणों को मालपुए खिलाने चाहिए। ऐसा करने से बुद्धि का विकास होता है और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।

Read Also : नवरात्रि के दौरान किस दिन कौन सा रंग के कपड़े पहनने चाहिए Chaitra Navratri 2022

Read Also : नवरात्रि व्रत के दौरान घर पर बनाए मोतीचूर के लड्डू Navratri Dish After Fasting

Maa Durga Happy: पांचवां दिन- मां स्कंदमाता : नवरात्र के पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा होती है। नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाया जाता है। स्कंदमाता की पूजा करने से आजीवन आरोग्य रहने का वरदान मिलता है।

Maa Durga Happy : छठां दिन- मां कात्यायनी : नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाने से आकर्षण का आशीर्वाद मिलता है।

Maa Durga Happy: सातवां दिन- मां कालरात्रि : नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजी की जाती है। इस दिन माता को गुड़ का भोग लगाया जाता है। माना जाता है कि गुड़ का भोग लगाने से आकस्मिक संकट से रक्षा होती है।Maa Durga Happy : नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन लोग कन्या पूजन भी करते हैं। इस दिन महागौरी की पूजा करते समय माता को नारियल का भोग लगाया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से संतान से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

Maa Durga Happy : नौवां दिन- मां सिद्धिदात्री : नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन माता को तिल का भोग लगाते हैं। जिन लोगों को आकस्मिक मृत्यु का भय होता है वो मां सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं।

Navratri Fasting 2022 

Read Also : हिंदू नववर्ष के राजा होंगे शनि देव Beginning of Hindu New Year

Read Also : पूर्वजो की आत्मा की शांति के लिए फल्गू तीर्थ Falgu Tirtha For Peace Of Souls Of Ancestors

Read Also : नौ दिनों तक दुर्गा सप्तशती का पाठ से करें मां दुर्गा को प्रसन्न Durga Saptashati

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE