नवरात्रि के दौरान किस दिन कौन सा रंग के कपड़े पहनने चाहिए Chaitra Navratri 2022

0
685
Chaitra Navratri 2022
Chaitra Navratri 2022

Chaitra Navratri 2022

आज समाज डिजिटल, अम्बाला :
Chaitra Navratri 2022 : नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। नवरात्रि का हर दिन मां के एक रूप से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि नवरात्रि में दिन के हिसाब से रंगों के कपड़े पहनने से माता रानी प्रसन्न रहती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किस दिन कौन सा रंग के कपड़े पहनने चाहिए..

पहले दिन : शैलपुत्री स्वरूप

नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करना शुभ होता है।

दूसरे दिन : ब्रह्मचारिणी स्वरूप 

नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की अराधना की जाती है। कहा जाता है कि मां ब्रह्मचारिणी को हरा रंग प्रिय है और इस दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए हरे रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करनी चाहिए।

तीसरे दिन : मां चंद्रघंटा स्वरूप

नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप को समर्पित है। इस दिन पूजा करते समय यदि भक्तजन भूरे रंग के वस्त्र पहनते हैं तो मां चंद्रघंटा प्रसन्न होती हैं।

चौथे दिन : कूष्माण्डा मां स्वरूप

नवरात्रि के चौथे दिन दुर्गा मां के कुष्मांडा स्वरूप को पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन पूजा के दौरान भक्तों को नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

पांचवें दिन : स्कंदमाता स्वरूप

नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की अराधना की जाती है और कहा जाता है कि मां स्कंदमाता को सफेद रंग प्रिय है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनकर मां की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

छठे दिन : मां कात्यायनी स्वरूप

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है मां कात्यायनी को लाल रंग काफी प्रिय है। ऐसे में यदि आप लाल रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करते हैं तो मां प्रसन्न होती हैं।

सातवें दिन : कालरात्रि स्वरूप

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की जाती है। मां कालरात्रि को प्रसन्न करने के लिए भक्तों को इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनकर मां की अराधना करनी चाहिए।

आठवें दिन : महागौरी स्वरूप

नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा होती है। इस दिन पूजन करते समय भक्तों को गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

नौवें दिन : सिद्धिदात्री स्वरूप

नवरात्रि के नौवें और अंतिम दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन जामुनी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

Chaitra Navratri 2022

Read Also : नवरात्रि में शरीर को कैसे डिटॉक्स करें, विषाक्त पदार्थों से कैसे छुटकारा पाएं How to Detox Body in Navratri

Read Also : जानें नवरात्रि के व्रत में क्या करें और क्या न करें Navratri Fasting 2022

Read Also : नौ दिनों तक दुर्गा सप्तशती का पाठ से करें मां दुर्गा को प्रसन्न Durga Saptashati

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE