Delhi Traffic Route Update : यमुना में बाढ़, ट्रैफिक पुलिस ने बदला यातायात का रूट

0
139
Delhi Traffic Route Update : यमुना में बाढ़, ट्रैफिक पुलिस ने बदला यातायात का रूट
Delhi Traffic Route Update : यमुना में बाढ़, ट्रैफिक पुलिस ने बदला यातायात का रूट

जलस्तर बढ़ने से पुराना लोहे का पुल बंद, इन रास्तों से जाने की सलाह

Delhi Traffic Route Update (आज समाज), नई दिल्ली। पहाड़ी राज्यों और मैदानों में हो रही मुसलाधार बारिश के चलते दिल्ली में यमुना एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इससे कुछ एरिया में बाढ़ की स्थिति बन गई है और दर्जनों एरिया इसकी जद में आ चुके हैं। यमुना के जल स्तर पर जहां प्रशासन पूरी नजर रख रहा है वहीं किसी भी अनहोनी से बचने के लिए यातायात पुलिस ने यातायात को लेकर कुछ बदलाव किए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने ऐतिहासिक पुराने लोहे के पुल (ओल्ड आयरन ब्रिज) को यातायात और सार्वजनिक आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

ट्रैफिक पुलिस ने अधिसूचना की जारी

दिल्ली यातायात पुलिस ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें बताया गया है कि यह बंद मंगलवार शाम 4 बजे से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। यह कदम नदी के बढ़ते जल स्तर से उत्पन्न होने वाली संभावित सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए उठाया गया है। पुराने लोहे के पुल पर दोनों दिशाओं से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

यह पुल दिल्ली के प्रमुख क्षेत्रों जैसे कश्मीरी गेट, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, रेड फोर्ट, शाहदरा, सीलमपुर, और पूर्वी दिल्ली को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है। इसके बंद होने से शहर के कई हिस्सों में यातायात व्यवस्था पर असर पड़ने की संभावना है। दिल्ली यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों और यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यात्रा की योजना पहले से बनाएं। बढ़ते जल स्तर के कारण उत्पन्न होने वाली अप्रत्याशित परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस और संबंधित विभाग पूरी तरह से तैयार हैं।

लोगों से वैकल्पिक मार्ग चुनने की अपील

दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों का सुझाव दिया है। ये मार्ग विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

* आईएसबीटी कश्मीरी गेट, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, और रेड फोर्ट से आने वाले वाहन अब अंडर हनुमान सेतु से राजा राम कोहली मार्ग होते हुए गीता कॉलोनी रोड और फिर आउटर रिंग रोड का उपयोग कर सकते हैं।
* राजघाट और शांति वन से आने वाले वाहन अब बेला रोड टी-पॉइंट से शांति वन चैक, फिर राजा राम कोहली मार्ग से गीता कॉलोनी रोड की ओर जा सकते हैं।
* उत्तर-पूर्व दिल्ली (शाहदरा, सीलमपुर, शास्त्री पार्क) से आने वाले वाहन अब ये वाहन पुष्टा रोड लूप से राजा राम कोहली मार्ग और फिर रिंग रोड का उपयोग कर सकते हैं।
* पूर्वी दिल्ली (अक्षरधाम, मयूर विहार, पांडव नगर) से आने वाले वाहन अब गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से शांति वन चैक और फिर रिंग रोड का उपयोग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Delhi Flood Update : दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर