Karwa Chauth 2026 Panchang: करवा चौथ का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और व्रत पारण के नियम

0
154
Karwa Chauth 2022 Date
Karwa Chauth 2026 Panchang: करवा चौथ का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और व्रत पारण के नियम

नई दिल्ली. पति पत्नी के प्यार से जुड़े और भगवान के प्रति आस्था का पर्व करवा चौथ आ रहा है. सुहागिन महिलाओं के लिए यह बेहद खास और शुभ माना जाता है. इस दिन सारी सुहागिन महिलाएं अपने अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत, सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती है. वैवाहिक जीवन में खुशहाली की कामना करते हुए यह व्रत निर्जला रखा जाता है.

करवा चौथ का यह व्रत सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक विधि विधान के साथ किया जाता है. महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं और मां पार्वती, भगवान शिव तथा भगवान गणेश की पूजा करती हैं. इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया जाता है. आइए जानते हैं करवा चौथ 2026 की तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और व्रत पारण से जुड़ी पूरी जानकारी.

Karwa Chauth Upaay: करवा चौथ से पहले पति-पत्नी बेडरूम में करें ये बदलाव

करवा चौथ 2026 कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस साल करवा चौथ का पर्व गुरुवार, 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन चतुर्थी तिथि सूर्योदय से पहले शुरू होगी और देर रात तक रहेगी. उदया तिथि और चंद्रोदय के आधार पर इसी दिन व्रत रखा जाएगा.

करवा चौथ 2026: व्रत की अवधि कितनी होगी?

करवा चौथ पर महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं. इस दौरान न व्रत करने वाली महिलाएं ना तो कुछ खाती हैं ना ही किसी तरह का पान करती हैं. निर्जला का मतलब होता है बिना जल के. पानी चाय यहां तक की शर्बत भी नहीं पी सकते. दिए गए पंचांग विवरण के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को व्रत की शुरुआत सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगी. चंद्रमा के दर्शन रात 8 बजकर 17 मिनट पर होने की संभावना है. इस तरह व्रत की अवधि लगभग 13 घंटे 46 मिनट होगी.

करवा चौथ 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

करवा चौथ पर शाम के समय प्रदोष काल में पूजा करना शुभ माना जाता है. इस दौरान महिलाएं मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं. अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं. पूजा के दौरान करवा, दीपक, रोली, अक्षत, मिठाई और अन्य पूजन सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है. महिलाएं करवा चौथ की कथा सुनती हैं. परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं.

– पूजा की तारीख: 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार
– पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक
– पूजा की अवधि: 1 घंटा 17 मिनट

करवा चौथ 2026 में चांद कब निकलेगा?

करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा के दर्शन का बेहद खास महत्व है. महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को चांद निकलने का इंतजार करती हैं. पंचांग में दिए गए समय के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को चंद्रोदय रात 8:17 बजे होने की संभावना है. चंद्रमा के दर्शन करने के बाद महिलाएं अर्घ्य अर्पित करती हैं. अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोलती हैं.

Karwa Chauth: 10 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत

करवा चौथ व्रत का पारण कैसे करें?

करवा चौथ का व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने और पूजा करने के बाद खोला जाता है. पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार, महिलाएं छलनी से पहले चंद्रमा और फिर अपने पति का चेहरा देखती हैं. इसके बाद पति के हाथों से जल ग्रहण करके व्रत पूरा करती हैं. अधिकांश परिवारों में 29 अक्टूबर की रात चंद्रमा के दर्शन के बाद ही व्रत खोला जाएगा. कुछ परिवारों में व्रत पारण से जुड़ी अलग परंपराएं भी प्रचलित हैं. इसलिए अपने परिवार की परंपरा और स्थानीय पंचांग के अनुसार पूजा करना उचित रहेगा.

करवा चौथ पर गणेश पूजा का भी महत्व

साल 2026 में करवा चौथ के दिन कार्तिक संकष्टी चतुर्थी भी पड़ रही है. इस कारण दिन का धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है. संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा की जाती है. मान्यता है कि गणेश जी की आराधना से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं. परिवार में सुख-शांति तथा समृद्धि आती है.

  • TAGS
  • [post_tags]