टायर फैक्ट्री में बॉयलर फटा, 7 मजदूर बुरी तरह घायल

0
201
Boiler Burst in Tire Factory
Boiler Burst in Tire Factory

गुरदेव सिंह, Fatehabad News:
फतेहाबाद के नजदीकी गांव नागपुर में टायर फैक्ट्री में बुधवार को एक बॉयलर फट गया। इससे 7 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। सभी घायल मजदूरों को तुरंत एंबुलेंस में डालकर रतिया और फतेहाबाद के अस्पतालों में ले जाया गया, जहां से उन्हें आगे रेफर कर दिया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नागपुर के मढ़ रोड पर जैन ग्रुप नाम से टायर की फैक्ट्री है। जहां पुराने टायरों का तेल बनाया जाता है। फैक्ट्री मालिक भूना निवासी अमित जाखड़ ने बताया कि फैक्ट्री में तीन बॉयलर लगे हैं। 4-5 सालों से यहां तेल निकालने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि तेल निकलने के बाद बॉयलर खोलते समय यह हादसा हुआ है।

अकसर इस प्रोसेस में बॉयलर में गैस बन जाती है। दुखद बात यह रही कि बुधवार को यह गैस रिलीज नहीं हुई और बॉयलर में ही रह गई। जैसे ही लेबर ने बॉयलर खोला तो वह फट गया, जिससे मजदूर घायल हो गए। इस हादसे में रूप किशोर, मोमराज, सुकम, वीरपाल, प्रकाश और अंकुर सहित करीब 7 मजदूर झुलस गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को तुरंत एंबुलेंस में रतिया और फतेहाबाद लाया गया, जहां से उन्हें आगे रेफर किया है।

SHARE