दरियापुर शहीदांवाली का रहने वाला था किसान
Sirsa News (आज समाज) सिरसा: हरियाणा के सिरसा में शुक्रवार देर रात जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसी बीच एक पक्ष की ओर से गोली चला दी गई। गोली दूसरे पक्ष के एक किसान को जा लगी, जिस कारण उसकी मौत हो गई। इस लड़ाई में 4-5 लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय बिशंबर के रूप में हुई है और दरियापुर शहीदांवाली का रहने वाला था। उसने गांव भावदीन में जमीन ली हुई थी। घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
दोनों पक्ष के लोगों ने ठेके पर ली हुई थी जमीन
प्राप्त जानकारी अनुसार भावदीन गांव में दोनों पक्षों ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे शक्ति प्रदर्शन किया था। दोनों पक्षों से करीब 20-20 लोग थे। इसी दौरान आपस में तनानती हुई और उनके बीच लाठी-डंडे चले। दूसरे पक्ष के लोग गांव के हैं। दूसरे पक्ष से किसी ने गोली चला दी और वह गोली युवक बिशंबर को पांव में गोली लगी और सिर व हाथों पर डंडों से काफी चोटें आई। यह जमीन का रकबा भावदीन में आता है। दोनों पक्ष के लोगों ने जमीन ठेके पर ली हुई थी।
यह भी पढ़ें : कुरुक्षेत्र में शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, काला राणा गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी