Faridabad News: फरीदाबाद की सबसे ज्यादा उम्र की वोटर चंद्री देवी का निधन

0
87
Faridabad News: फरीदाबाद की सबसे ज्यादा उम्र की वोटर चंद्री देवी का निधन
Faridabad News: फरीदाबाद की सबसे ज्यादा उम्र की वोटर चंद्री देवी का निधन

113 वर्ष थी चंद्री देवी की उम्र
Faridabad News (आज समाज) फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद की सबसे ज्यादा उम्र की वोटर चंद्री देवी का निधन हो गया। चंद्री देवी ने 113 वर्ष की थी। उनका जन्म 1 जनवरी 1914 में हुआ था। चंद्री देवी हाउस नंबर 26, सेक्टर 8 बल्लभगढ़ की रहने वाली थी। जिला प्रशासन फरीदाबाद रिकॉर्ड के अनुसार,यह जिले में सबसे ज्यादा उम्र की वोट करने वाली महिला थी।

चंद्री देवी चुनाव के समय लोगों के लिए प्रेरणा का भी काम करती थी। वह हर चुनाव में अपना वोट डालने के लिए जाया करती थी। गुरुवार को पर घर पर ही दादी चंद्री देवी ने अंतिम सांस ली। चंद्री देवी ने अपना आखिरी वोट नगर निगम के चुनाव में डाला था।

कई सामाजिक संस्थाओं ने जताया शोक

दादी चंद्री देवी अपने पीछे एक पूरा परिवार छोड़कर गई है। जिसमें उनके 2 बेटे राजबीर तेवतिया, सुखबीर तेवतिया है। दादी के दो पौत्र नवीन तेवतिया व सोनू तेवतिया शामिल है। दोनों की शादी हो चुकी है और बच्चे भी है। चंद्री देवी का अंतिम संस्कार सेक्टर 8 बाईपास के शमशान घाट में किया गया। चंद्री देवी के निधन पर कई सामाजिक संस्थाओं ने शोक जताया है।

ये भी पढ़ें : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किए सीईटी एडमिट कार्ड