Faridabad Police , आज समाज , फरीदाबाद। यातायात पुलिस फरीदाबाद ने नवंबर,2025 में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस दौरान कुल 40761 चालान कर 29,59,100 रुपए जुर्माना लगाया गया। पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई करते हुए बिना हेलमेट के 15415 चालान, लेन चेंज के 4273, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 3949, रॉन्ग पार्किंग के 3715, तेज रफ्तार के 3361, शराब पीकर वाहन चलाने के 554, ट्रिपल राइडिंग के 1289 तथा ब्लैक फिल्म के 900 चालान किये हैं।
दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य
फरीदाबाद पुलिस आम जनता को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने और उनकी सुरक्षित यात्रा के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वे वाहन चलाते समय निम्न बातों का विशेष ध्यान रखें। जिसमें दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है। के अलावा ओवरस्पीड करना यातायात नियमों का उल्लंघन है और दुर्घटना का कारण बन सकता है। इसी के साथ नशे में वाहन चलाना यातायात नियमों का उल्लंघन है।
नियमों की उल्लंघना बन सकता है दुर्घटना का कारण
नशे में वाहन चलाने से आप स्वयं अपने व दूसरे के जीवन को खतरे में डालते हैं। इसके साथ ही दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करना यातायात नियमों की उल्लंघना के साथ-साथ दुर्घटना का कारण बन सकता है। यातायात पुलिस फरीदाबाद आम जनता से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सडक़ सुरक्षा को सुदृढ़ बनायें। यातायात नियमों का पालन करके आप स्वयं सुरक्षित रह सकते हैं और दूसरों को भी सुरक्षित रखने में सहयोग कर सकते हैं।
यह भी पढ़े : Jind Accident : बारातियों की कार पेड़ से टकराई, दुल्हे के भाई तथा भाभी की मौत


