
(Faridabad News) बल्लभगढ़। चावला कॉलोनी स्थित महाराणा प्रताप भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता राघव व दिल्ली यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का सभा ने गुलदस्ता देकर सम्मान किया। भाजपा ने हाल ही में सभी जिलों की कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें बल्लभगढ़ जिले से ममता राघव को महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
गांव सोतई निवासी भानु प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया
इनके अलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से गांव सोतई निवासी भानु प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया है। दोनों के सम्मान में रविवार को महाराणा प्रताप भवन बल्लभगढ़ में सम्मान समारोह रखा गया। जिसमें क्षत्रिय सभा के प्रधान प्रताप सिंह भाटी ने कार्यकारिणी के साथ दोनों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
इस दौरान संरक्षक राम नारायण सिंह, होराम सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह दरोगा प्रेमपाल राघव, पूर्व प्रधान रामबाबू, महासचिव संतोष सिंह, राजकुमार, सुधीर चौहान, रणवीर सिंह, अजय भाटी, विनोद सिंह, सुभाष भाटी, रविंद्र सिंह चौहान,केपी सिंह मौजूद थे।
यह भी पढ़ें : Faridabad News : अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अनमोल जैन व प्रमोद की टीम ने जीता गोल्ड मेडल