Faridabad News : संगठन की मजबूती के लिए मंडलों में प्रवास जरूरी : सोहन पाल सिंह

0
67
Faridabad News : संगठन की मजबूती के लिए मंडलों में प्रवास जरूरी : सोहन पाल सिंह
पदाधिकारियों और कार्यकत्र्ताओं के परिजनों से मुलाकात करते हुए।
  • बल्लभगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष ने एनआईटी मंडल अध्यक्षों के प्रवास पहुंचकर की मुलाकात

(Faridabad News) बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ भाजपा के जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने संगठन को मजबूत करने की मुहिम के तहत एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों के निवास पर पहुंचकर उनसे और उनके परिवारजनों से स्नेहपूर्वक मुलाकात की। इस दौरान श्री छोकर ने एनआईटी क्षेत्र के डबुआ मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा, जवाहर कॉलोनी के मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार, गौंछी मंडल अध्यक्ष प्रदीप दायमा, पाली मंडल अध्यक्ष संदीप भड़ाना निवास पर पहुंचे।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता है और मजबूत संगठन के लिए कार्यकर्ताओं का एकजुट होना और आपस में समन्वय होना जरूरी है।

संगठन को मजबूत करने की एक सराहनीय पहल

मंडल प्रवास भी संगठन को मजबूत करने की एक सराहनीय पहल है, इसके द्वारा हम न केवल मंडल अध्यक्षों बल्कि उनके परिवारजनों व मित्रजनों से भी मिलते है, जिससे संगठन को बल मिलता है क्योंकि हर मोर्चे पर भाजपा मंडल परिवार पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते है, इस स्नेहपूर्वक मुलाकात का उद्देश्य संगठन को और गहराई से मजबूत करना है। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से अनुराग गर्ग, उदय तोमर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Faridabad News : प्रशासन अलर्ट, किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयारी पूरी