Faridabad News : मीडिया विद्यार्थियों के लिए डिजिटल इंडिया इनिशिएटिव विषय पर मास्टर क्लास आयोजित

0
69
Faridabad News : मीडिया विद्यार्थियों के लिए डिजिटल इंडिया इनिशिएटिव विषय पर मास्टर क्लास आयोजित
संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा डिजिटल इंडिया इनिशिएटिव विषय पर एक मास्टर क्लास के समापन पर समूह चित्र में विशेषज्ञ विजय नरेश जतवानी साथ में मीडिया विद्यार्थी।
  • ऐसे सत्र डिजिटल संचार एवं प्रशासन के विकसित हो रहे परिदृश्य से कराते हैं परिचित : प्रो.पवन सिंह

Faridabad News (आज समाज)  फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा डिजिटल इंडिया इनिशिएटिव विषय पर एक मास्टर क्लास का आयोजन किया गया। यह सत्र बीए.पत्रकारिता एवं जनसंचार प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। जिसमें प्रतिष्ठित डिजिटल साक्षरता विशेषज्ञ विजय नरेश जतवानी ने डिजिटल इंडिया मिशन के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल देश को एक डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था में परिवर्तित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विभा अध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने विशेषज्ञ विजय नरेश जतवानी का स्वागत किया और उन्हें पुस्तक भेंट की।

उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत के डिजिटल परिवर्तन की प्रक्रिया से अवगत कराना 

सत्र में विशेषज्ञ विजय नरेश जतवानी ने विद्यार्थियों को डिजिटल गवर्नेंस, ई-सेवाएं, ई-भागीदारी, साइबर सुरक्षा, डिजिटल शिक्षा और डिजिटल समावेशन जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.राजीव कुमार ने विभाग को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे इंटरैक्टिव सत्र विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान को व्यावहारिक दृष्टिकोण से जोडऩे में मदद करते हैं और उन्हें डिजिटल संचार एवं प्रशासन के विकसित हो रहे परिदृश्य से परिचित कराते हैं।

विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस मास्टर क्लास का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत के डिजिटल परिवर्तन की प्रक्रिया से अवगत कराया और उन्हें एक डिजिटल समाज में मीडिया पेशेवरों की भूमिका समझना था। कोऑर्डिनेटर सहायक प्रोफेसर डॉ. राहुल आर्य ने मास्टर क्लास के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।

यह भी पढे : Faridabad News : 9 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली सफाई कर्मचारियों की महापुकार रैली में भाग लेगें हजारों कर्मचारी