Ramayan: फिल्म रामायण में 54 साल का ये एक्टर निभाएगा 7 किरदार, रावण से है नाता

0
185

Ramayan Film: रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फिल्म को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता जितनी है, उतनी ही इसके टीजर और दूसरे विजुअल्स को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. फिल्म की रिलीज को लेकर मेकर्स बड़े स्तर पर तैयारी कर रहे हैं और देश के साथ-साथ विदेशों में भी इसे खास अंदाज में रिलीज करने की योजना है.

इस मेगा प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और विवेक ओबेरॉय जैसे कई बड़े नाम नजर आएंगे. हालांकि, फिल्म का एक ऐसा कलाकार भी है, जिसकी भूमिका बाकी स्टारकास्ट से काफी अलग और दिलचस्प है. टीवी के जाने-माने एक्टर चेतन हंसराज फिल्म में सिर्फ एक नहीं, बल्कि 7 अलग-अलग किरदारों में दिखाई देंगे.

रावण के नाना का किरदार निभाएंगे चेतन

हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में चेतन हंसराज ने ‘रामायण’ में अपनी भूमिका को लेकर कई अहम बातें शेयर कीं. एक्टर ने बताया कि फिल्म में उनका एक मेन किरदार राजा माली का है. कहानी के मुताबिक राजा माली, रावण के नाना हैं और इस भूमिका के लिए चेतन काफी उत्साहित हैं.

एक्टर ने बताया कि यश के साथ उनके कई बड़े सीन हैं. उनके मुताबिक, यश के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए खास अनुभव रहा और दोनों किरदारों की बॉन्डिंग फिल्म में देखने लायक होगी.

एक रोल के बाद मिले 6 और किरदार

चेतन हंसराज के मुताबिक, राजा माली का हिस्सा पूरा करने के बाद उन्हें फिल्म में छह अन्य मोशन-कैप्चर किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला. इन भूमिकाओं में रावण के भाइयों में से एक किरदार और एक राक्षस का रोल भी शामिल है.

इस तरह एक्टर फिल्म में अलग-अलग रूपों में नजर आने वाले हैं. एक ही प्रोजेक्ट में इतने किरदारों को निभाना उनके लिए भी एक अलग तरह की चुनौती रही होगी, खासकर तब जब फिल्म बड़े पैमाने पर विजुअल इफेक्ट्स और मोशन-कैप्चर तकनीक का इस्तेमाल कर रही है.

‘रामायण’ की तुलना पर क्या बोले एक्टर?

‘रामायण’ को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. कुछ लोग इसकी तुलना रामानंद सागर के लोकप्रिय टीवी शो से कर रहे हैं, जबकि फिल्म को लेकर ट्रोलिंग भी देखने को मिली है. चेतन हंसराज ने इस पर अपनी राय रखते हुए कहा कि आज के दौर में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के पास बड़े स्तर के एक्शन और टेक्निकल एक्सपर्ट्स मौजूद हैं.

उन्होंने फिल्म के तकनीकी पक्ष का बचाव करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट से जुड़े मेकर्स लोगों को एक शानदार सिनेमाई एक्सपीरिएंस देने की कोशिश कर रहे हैं. उनका मानना है कि फिल्म को सही फॉर्मेट और बेहतर माध्यम में देखने के बाद दर्शकों की कई तुलनाएं अपने आप खत्म हो सकती हैं.

  • TAGS
  • [post_tags]