टाइगर श्रॉफ नहीं शूटरों का निशाना कोई और था…हमले की साजिश में नया खुलासा, बॉलीवुड में दहशत फैलाना चाहते थे आरोपी

0
104
Tiger Shroff Firing Case, Tiger Shroff News, Mumbai Crime Branch, Haryana Woman Arrested, Karnal News, MCOCA Case, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई क्राइम ब्रांच, हरियाणा महिला गिरफ्तार, बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ

नई दिल्ली. बॉलीवुड के अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर किए गए हमले के बाद से ही इसकी छानबीन लगातार जारी है. मामले की जांच में पुलिस लगातार एक के बाद एक बड़े कदम उठा रही है. इसे लेकर कई खुलासे हुए हैं जो हैरान करने वाले हैं. हमले के मामले में एक नया खुलासा हुआ है, जिसमें बताया जा रहा है कि हमलावरों का निशाना टाइगर श्रॉफ नहीं थे.

एक टीवी चैनल ने टाइगर श्रॉफ हमले की घटना पर बड़ा खुलासा किया है. बताया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेता आरोपियों के निशाने पर थे ही नहीं. किसी अन्य हाई-प्रोफाइल व्यक्ति की हत्या करने के इरादे से आरोपी मुंबई पहुंचे थे. रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के 22 साल के ऋतिक उर्फ रोशन और हरियाणा के 18 साल के रेहान तथा फूल सिंह ने रविवार शाम मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर कई गोलियां चलाई थीं. अभिनेता फुटबॉल मैच खेलने के बाद वहां से निकल रहे थे.

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि वे पहले किसी अन्य चर्चित व्यक्ति की हत्या करने के उद्देश्य से मुंबई आए थे. उस व्यक्ति के आने-जाने वाले इलाकों की रेकी करने के बाद उन्हें लगा कि वे उस तक नहीं पहुंच पाएंगे. एक सूत्र के मुताबिक, इसके बाद आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला किया. उन्हें अपने फैंस की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए रील्स के जरिए पता चला था कि अभिनेता के साथ पुलिस सुरक्षा नहीं रहती. इसके बाद उन्होंने टाइगर और उनके प्रशंसकों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर रखनी शुरू कर दी. जिससे उन्हें अभिनेता की गतिविधियों का पता लगाने में मदद मिली. सूत्र ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में कहा कि वे टाइगर श्रॉफ की हत्या कर बॉलीवुड में दहशत फैलाना चाहते थे.

कार पर चलाईं सात गोलियां

रिपोर्ट के अनुसार हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर सात गोलियां चलाईं. वे और गोलियां चलाना चाहते थे लेकिन उनकी बंदूक जाम हो गई. इस घटना में अभिनेता और उनके ड्राइवर को चोटें आईं, हालांकि दोनों वहां से निकलने में कामयाब रहे. गोलीबारी के कुछ घंटे बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कथित तौर पर हमले की जिम्मेदारी ली. गैंग की ओर से जारी एक ऑडियो क्लिप में दावा किया. कहा गया कि टाइगर श्रॉफ को अभिनेता सलमान खान के साथ अपने संबंध खत्म करने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. ऑडियो में कथित गैंग सदस्य अनिल पंडित ने कहा, “मैं अनिल पंडित हूं. मैं लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई जैसा हूं. आज टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं.”

  • TAGS
  • [post_tags]