Deepika-Ranveer: दशहरे पर दीपिका पादुकोण और रणवीर का फैंस को बड़ा तोहफा, दूसरी बेटी के नाम का किया खुलासा, दिखाई झलक

0
58
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिखाई दूसरी बेटी की पहली झलक

नई दिल्ली. दशहरा के जश्न में जब पूरा देश डूबा था तो बॉलीवुड के पावर कपल ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया. अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी दूसरी बेटी की पहली झलक दिखाई. इस खास मौके पर दोनों ने नन्ही परी का नाम भी बताया. दशहरा के मौके पर की गई इस घोषणा के बाद फैंस खुशी से झूम उठे. सोशल मीडिया पर स्टार कपल तथा उनकी नवजात बेटी को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने विजयादशमी के मौके पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. अपनी दूसरी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह बताया. कपल ने एक प्यारी-सी पारिवारिक तस्वीर भी शेयर की. जिसके साथ उन्होंने लिखा, “प्यार और समृद्धि से भरपूर… देवी पादुकोण सिंह.”


इस तस्वीर में पूरा परिवार सुनहरे रंग के कपड़ों में नजर आ रहा है. दीपिका अपनी गोद में नन्ही देवी को लिए मुस्कुराती दिखाई दे रही हैं. उनकी बड़ी बेटी दुआ अपनी छोटी बहन के चेहरे पर प्यार से किस करती नजर आ रही हैं. रणवीर सिंह भी अपनी दोनों बेटियों के साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं. यह तस्वीर परिवार के खूबसूरत पलों को बयां कर रही है.

सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार

दीपिका और रणवीर की इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. भूमि पेडनेकर, शरवरी, वीर पहाड़िया, संजय कपूर और हुमा कुरैशी जैसे सितारों ने लाल दिल वाले इमोजी के साथ अपना प्यार जताया. फैंस भी कपल की दूसरी बेटी की पहली झलक देखकर बेहद खुश नजर आए. एक यूजर ने लिखा, “दुआ और देवी.”

दूसरे ने कमेंट किया, “प्यारा परिवार, हमें ऐसी और तस्वीरें दिखाइए.”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “बड़ी बहन दुआ और छोटी बहन देवी।”

कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में लाल दिल और बुरी नजर से बचाने वाले इमोजी भी साझा किए.

2018 में हुई थी दीपिका-रणवीर की शादी

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 और 15 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी. उनकी शादी कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी. इस कपल ने 8 सितंबर 2024 को अपनी पहली बेटी दुआ पादुकोण सिंह का स्वागत किया था. इसके बाद 19 सितंबर 2026 को उनके घर दूसरी बेटी का जन्म हुआ. अब दशहरा के मौके पर बेटी का नाम और पहली झलक साझा कर दोनों ने अपने परिवार की खुशियों को फैंस के साथ बांटा है.

  • TAGS
  • [post_tags]