Tiger Shroff News: शूटिंग पर लौटे टाइगर श्रॉफ, रीमिक्स में दिखाए मसल्स, फैंस ने क्यों कहा-‘टाइगर इज बैक’?

0
220

Tiger Shroff News: बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ ने गोलीबारी की घटना के बाद फिर से शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी। मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग के बाद से ही अभिनेता लाइम लाइट से दूर चल रहे थे, लेकिन अब उन्होंने ‘तेनु लेके जाना’ का टीजर जारी करते हुए अपनी वापसी का ऐलान कर दिया है।

टाइगर की शूटिंग पर वापसी

टाइगर ने सोशल मीडिया पर ‘तेनु ले के जाना’ के रीमिक्स पर अपनी मस्कुलर बॉडी दिखाते हुए वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह केतिका के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों की सिजलिंग केमेस्ट्री उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है। टाइगर के फैंस उनकी वापसी पर भी बेहद खुश हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए टाइगर की वापसी पर खुशी जताई, तो कुछ उनकी मस्कुलर बॉडी की तारीफ करते दिखे।

‘तेनु ले के जाना’ का टीजर जारी

अभिनेता ने अपने X अकाउंट पर अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो का टीजर साझा किया है, जिसमें वह केतिका शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। टीजर में अभिनेता का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। म्यूजिक वीडियो की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए टाइगर ने कैप्शन में लिखा, ‘एक और मौका एक और डांस ‘तेनु ले के जाना’ 18 नवंबर को।’

‘टाइगर इज बैक’

टीजर के सामने आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन की झड़ी लगा दी। एक फैन इस गाने के रोमांटिक अंदाज को देखकर लिखा, ‘टाइगर श्रॉफ भाई, इतने हॉट गाने की तो उम्मीद ही नहीं थी! और वो भी केतिका शर्मा के साथ… यह तो एकदम अनएक्सपेक्टेड था!’ एक अन्य लिखता है, ‘क्या शानदार टीजर है! एक फैन ने लिखा, ”आखिरकार, वह वापस आ गए हैं।”

13 लोगों की गिरफ्तारी हुई

यह वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है, जब पुलिस 18 अक्टूबर की गोलीबारी की घटना की जांच कर रही है और इस मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • TAGS
  • [post_tags]