Himachal News: हिमाचल के कुल्लू जिले में सोमवार को एक टैंपो ट्रैवलर सड़क से नीचे लुढ़क गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज कुल्लू अस्पताल में कराया जा रहा है। ये सैलानी मनाली से मणिकर्ण घूमने के लिए आए थे। इनमें उड़ीसा और हरियाणा के सैलानी सवार थे और सभी आपस में रिश्तेदार थे।
दुर्घटना के कारणों की जांच
पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की छानबीन कर रही है। कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर के समय सरसाड़ी में एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से नीचे लुढ़क गई।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्र हुए और सभी घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों के द्वारा एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए ढालपुर क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर के द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
मणिकर्ण जा रहे थे सैलानी
ये सैलानी मनाली से मणिकर्ण घूमने के लिए आए थे। इनमें उड़ीसा और हरियाणा के सैलानी सवार थे और सभी आपस में रिश्तेदार थे।


