Mac Mohan: शोले के सांभा की अनसुनी कहानी आएगी सामने

0
148
Mac Mohan: शोले के सांभा की अनसुनी कहानी आएगी सामने
Mac Mohan: शोले के सांभा की अनसुनी कहानी आएगी सामने

बेटियां दिखाएंगी पिता की खास जर्नी, बना रही हैं डॉक्यूमेंट्री
Mac Mohan, (आज समाज), मुंबई: भारतीय सिनेमा की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में शामिल शोले का नाम आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखता है। फिल्म का हर किरदार अपने आप में एक इतिहास बन चुका है, लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा किरदार भी था, जिसने कम स्क्रीन टाइम में भी अमर पहचान बना ली।

अरे ओ सांभा सुनते ही लोगों के दिमाग में जिस चेहरे की तस्वीर उभरती है, वं दिग्गज एक्टर मैक मोहन की है। अब इसी यादगार कलाकार की जिंदगी और उनके सिनेमाई सफर को एक नई डॉक्यूमेंट्री के जरिए दुनिया के सामने लाया जाने वाला है।

एक्टर मैक मोहन पर बन रही डॉक्यूमेंट्री का नाम डिस्कवरिंग सांभा रखा गया है, जिसमें मैक मोहन की जिंदगी, संघर्ष और फिल्मों में उनके योगदान को बेहद खास अंदाज में दिखाया जाएगा। ये प्रोजेक्ट सिर्फ एक कलाकार की कहानी नहीं होगा, बल्कि उस दौर के भारतीय सिनेमा की भी झलक पेश करेगा, जब छोटे-छोटे किरदार भी लोगों के दिलों में हमेशा के लिए बस जाया करते थे।

बेटी कर रही है डायरेक्ट

वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, डिस्कवरिंग सांभा को एमी अवॉर्ड नॉमिनेटेड फिल्ममेकर मंजरी मकिजानी डायरेक्ट करेंगी। इस डॉक्यूमेंट को विनती मकिजानी प्रोड्यूस करेंगी, कमाल की बात है कि विनती मकिजानी, मंजरी मकिजानी मैक मोहन की बेटी हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस डॉक्यूमेंट पर काम इस साल के आखिर में शुरू होगा, जो कि दर्शकों के सामने साल 2027 में आने की उम्मीद है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस डॉकेयूमेंट के बारे में जानकारी सामने आई।

मैक मोहन के अनसुने किस्से

मैक मोहन ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन असली पहचान उन्हें शोले के सांभा किरदार से मिली। खास बात ये है कि फिल्म में उनके डायलॉग बेहद कम थे, फिर भी उनका अंदाज, उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और उनका लुक इतना दमदार था कि वह हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार विलेन गैंग का हिस्सा बन गए।

आज भी लोग उन्हें उनके असली नाम से ज्यादा सांभा के नाम से जानते हैं। बताया जा रहा है कि डॉक्यूमेंट्री में मैक मोहन से जुड़े कई अनसुने किस्से, दुर्लभ तस्वीरें और इंडस्ट्री के लोगों की यादें शामिल की जाएंगी।

ये भी पढ़ें: दिशा पाटनी से ज्यादा बोल्ड निकली ‘आश्रम’ की हसीना

  • TAGS
  • [post_tags]