Salman Khan: शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर को सलमान खान ने कर दिया था रिजेक्ट

0
320
Salman Khan: शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर को सलमान खान ने कर दिया था रिजेक्ट
Salman Khan: शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर को सलमान खान ने कर दिया था रिजेक्ट

2 करोड़ में बनने वाली फिल्म ने की थी 14 करोड़ की कमाई
Salman Khan, (आज समाज), नई दिल्ली: फिल्मों से बाहर होना या छोड़ देना स्टार्स के लिए काफी आम बात है। ऐसी बहुत सी फिल्में हैं, जिन्हें एक एक्टर रिजेक्ट कर देता है और जब वही फिल्म किसी और एक्टर के खाते में जाती है, तो सुपरहिट हो जाती है। इन्हीं फिल्मों में से एक है अब्बास-मस्तान की फिल्म बाजीगर। ये साल 1993 में रिलीज हुई थी, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में थे। हालांकि, ये फिल्म पहले सलमान खान को आॅफर की गई थी।

लेकिन सलमान खान ने इसे रिजेक्ट कर दिया था। हाल ही में सलमान खान का पुराना इंटरव्यू सामने आया, जिसमें उन्होंने बाजीगर को रिजेक्ट करने की पीछे की वजह बताई थी। एक पुराने इंटरव्यू में सलमान खान ने कई फिल्मों पर बात की। इसी दौरान भाईजान ने ये भी बताया कि देवदास में कास्ट न किए जाने पर उन्हें संजय लीला भंसाली से कोई परेशानी नहीं थी, जबकि दोनों ने पहले खामोशी और हम दिल दे चुके सनम जैसी फिल्मों में साथ काम किया हुआ था। सलमान खान उस समय फिल्मों में अपनी चॉइस को लेकर क्लियर थे।

देवदास पर क्या बोले सलमान?

सलमान खान से एक पुराने मीडिया इंटरव्यू में जब पूछा गया कि क्या उन्हें बुरा नहीं लगा कि संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में आपको कास्ट नहीं किया गया तो इसपर सलमान ने कहा, बिल्कुल भी नहीं, मैं ऐसा कैरेक्टर प्ले नहीं करना चाहता, जो यंग जेनरेशन को गलत तरीके से इन्फ्लुएंस करे।

मैं ऐसे रोल नहीं करूंगा जो गलत उदाहरण पेश करे

सलमान खान ने बताया कि वो शुरू से ही ऐसे रोल करना चाहते थे, जिनकी इमेज एकदम साफ हो। सलमान खान कहते हैं, एक समय था जब हीरो प्यार के लिए अपनी जान दे देते थे। लेकिन ज्यादातर जब लोग प्यार के लिए खुद को मार लेते हैं, तो ये अचानक गुस्से में होता है। अगर कोई इंसान ऐसी सिचुएशन में आ जाए, तो उसे कोई वापस नहीं मोड़ सकता। इसलिए मैं हमेशा ऐसे रोल करने से बचता हूं। मैं ऐसे रोल नहीं करूंगा जो गलत उदाहरण पेश करे। मुझे बाजीगर भी आॅफर हुई थी, लेकिन मैंने वो नहीं की।

बाजीगर से रातों-रात स्टार बनें शाहरुख खान

बाजीगर की बात करें तो 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी नजर आए थे। महज 2 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 14 करोड़ की कमाई थी। ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी, जिसने शाहरुख खान को रातों-रात स्टार बना दिया था।

  • TAGS
  • [post_tags]