Oshiwara Firing: एक्टर-प्रोड्यूसर कमाल आर खान को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

0
246
Oshiwara Firing
Oshiwara Firing: एक्टर-प्रोड्यूसर कमाल आर खान को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

Aaj Samaj, Entertainment Desk, ओशिवारा फायरिंग मामले में गिरफ्तार किए गए अभिनेता कमाल आर खान को आज अदालत में पेश किया जाएगा। एक्टर-प्रोड्यूसर व कथित फिल्म क्रिटिक कमाल को मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जांच जारी : मुंबई पुलिस

बता दें कि कमाल आर खान उर्फ केआरके अक्सर अपने विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आरोप है कि इसी महीने की 18 जनवरी को उन्होंने मुंबई के ओशिवारा स्थित अंधेरी इलाके की एक रिहायशी इमारत पर 4 राउंड गोली चलाई थी। मुंबई पुलिस ने कहा कि कि मामले की जांच जारी है और अभिनेता को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

किसी को हानि पहुंचाना नहीं था मकसद : कमाल

पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि कमाल ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। अभिनेता ने कबूला है कि उन्होंने अपनी लाइसेंसी रायफल से गोली चलाई थी। एक्टर ने यह भी सफाई दी है कि घटना उस समय हुई जब वह रायफल की सफाई कर रहे थे। उन्होंने चेक करने के मकसद से घर के सामने जंगली इलाके में गोली चलाई थी। अभिनेता ने कहा है कि उनके द्वारा गोली चलाने का मकसद किसी को किसी तरह की हानि पहुंचाना नहीं था।

यह भी पढ़ें : Jethalal Charges 2 Lakh TMKOC: टीवी के सबसे महंगे कॉमेडियन! जेठालाल की फीस सुन उड़ जाएंगे होश

  • TAGS
  • [post_tags]