Kriti Sanon Rakshabandhan Advertisement Controversy: एक्ट्रेस कृति सेनन का नया रक्षाबंधन विज्ञापन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. ज्वेलरी ब्रांड के इस विज्ञापन में रक्षाबंधन के बदलते मायने और इंसानों के साथ पालतू जानवरों के भावनात्मक रिश्ते को दिखाया गया है. हालांकि, विज्ञापन सामने आने के बाद कुछ लोगों ने कृति के पहनावे और पेट डॉग को राखी बांधने वाले दृश्य पर सवाल उठाए हैं.
कृति सेनन के विज्ञापन पर क्यों हुआ विवाद?
विज्ञापन में कृति सेनन अपने भाई के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाती नजर आती हैं. इस दौरान वह अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं. कृति ने इस मौके पर डीप वी-नेक ब्लाउज पहना हुआ है, जिसे लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने आपत्ति जताई.
आलोचकों का कहना है कि पारंपरिक पारिवारिक त्योहार के दृश्य में इस तरह का पहनावा उचित नहीं था. हालांकि, कई लोगों ने इन टिप्पणियों को अनावश्यक ट्रोलिंग बताते हुए एक्ट्रेस का बचाव भी किया.
विज्ञापन में इसके बाद कृति अपने पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती हैं. कैंपेन के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि पालतू जानवर भी कई परिवारों का अहम हिस्सा होते हैं. मगर कुछ लोगों को यह प्रस्तुति पसंद नहीं आई और उन्होंने आरोप लगाया कि विज्ञापन में भाई की तुलना में पालतू कुत्ते को ज्यादा महत्व दिया गया है.
सोशल मीडिया पर यूजर्स आमने-सामने
विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस देखने को मिली. एक यूजर ने कृति के पहनावे पर सवाल उठाते हुए लिखा, “अपनी खानदान में पहली बार किसी महिला को ब्रा पहने हुए अपने भाई को राखी बांधते देखा!! कौन सी बहन अपने परिवार में राखी मनाते समय ऐसी ड्रेस पहनेगी जिसमें उसका क्लीवेज साफ दिखे??”
इसके जवाब में एक यूजर ने लिखा, “यह ब्रा नहीं है, बेवकूफ! सिर्फ एंगेजमेंट के लिए फालतू ट्रोलिंग करना बंद करो और रक्षा के नाम पर राखी की भावना और भाई-बहन के बंधन को सामने लाओ.”
वहीं, एक अन्य यूजर ने पालतू जानवरों से प्रेम करने वालों पर टिप्पणी करते हुए लिखा, “कुत्ताप्रेमी मानसिक रूप से असंतुलित हैं. यह लोगों के बीच फैल रहे किसी वायरस की तरह है; इन लोगों को वैक्सीन की जरूरत है.”
कृति के समर्थन में एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, “ओह अपराधी नाराज हो गए? राखी की आत्मा पोशाक में नहीं बल्कि मानसिकता में है, मेरे लिए यह पोशाक पूरी तरह से ठीक है लेकिन जिन लोगों का दिमाग खराब हो गया है उन्हें इसमें समस्या होगी, जिस दिन उन्हें असली पोशाक पता चल जाएगी कि ये लोग देवी-देवताओं को क्या पहना करते थे, उनकी कीमत 1 पाउंड हो जाएगी.”


