Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का फेमस स्टंट रिएलिटी शो Khatron Ke Khiladi इन दिनों अपने 15वें सीजन को लेकर चर्चा में है. कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहे इस सीजन में रुबीना दिलैक, हर्ष गुजरास, करण वाही और ऋत्विक धनजानी जैसे सितारे नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरहान अवात्रामणि, जिन्हें ओरी के नाम से जाना जाता है, भी शो में अपनी मौजूदगी से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं.
स्टंट्स से ओरी ने किया प्रभावित
शो में ओरी अब तक कई स्टंट्स को आत्मविश्वास के साथ करते नजर आए हैं. उनके प्रदर्शन की मेजबान रोहित शेट्टी के साथ-साथ दूसरे कंटेस्टेंट्स ने भी तारीफ की है.6 अब ओरी ने खुद बताया है कि आखिर उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में शामिल होने का फैसला क्यों किया और इस पूरे सफर को उन्होंने किस नजरिए से देखा.
ओरी ने अपने कई स्टंट्स को जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने रोहित शेट्टी के लिए एक लंबा पोस्ट भी लिखा. उन्होंने कहा, “डियर रोहित जी, मैं इस शो में बिल्कुल अकेले आया था. मैंने अपने माता-पिता को भी नहीं बताया था कि मैं ऐसा कुछ कर रहा हूं. न कोई रोजाना का चेक-इन, न स्टंट के बारे में बताने के लिए घबराहट भरी कॉल, न घर पर किसी को कोई अपडेट. बस मैं था, पूरी तरह अकेले.”
ये देखें वीडियो- https://www.instagram.com/reel/Dcv7Boxsltp/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=NTc4MTIwNjQ2YQ==
खुद को साबित करना चाहते थे ओरी
ओरी ने आगे बताया कि वह यह जानना चाहते थे कि बिना दर्शकों, सलाह और सहारे के वह किस तरह के इंसान बनते हैं. उनके मुताबिक, शुरुआत में पांच एपिसोड तक टिकना भी बड़ी उपलब्धि लग रही थी, लेकिन बाद में उन्होंने 7 और फिर 10 एपिसोड पूरे किए.
उन्होंने लिखा, “मुझे पता है कि मैंने देखने वाले सभी लोगों को हैरान कर दिया है, लेकिन मुझे खुद पर जितना यकीन नहीं हो रहा, उतना किसी और को भी नहीं हो रहा होगा.” ओरी ने यह भी कहा कि वह लोगों को यह साबित करना चाहते थे कि वह उतने नाजुक नहीं हैं, जितना उन्हें समझा जाता है.


