Imtiaz Ali Daughter: बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं इम्तियाज अली की बेटी इदा

0
143
Imtiaz Ali Daughter: बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं इम्तियाज अली की बेटी इदा
Imtiaz Ali Daughter: बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं इम्तियाज अली की बेटी इदा

खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की कर देगी छुट्टी, ग्लैमरस अदाओं के आगे सब फेल
Imtiaz Ali Daughter, (आज समाज), मुंबई: इम्तियाज अली बॉलीवुड के उन डायरेक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन रोमांटिक फिल्में दी हैं। हाल ही में डायरेक्टर को अपनी बेटी के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर आते देखा गया। इम्तियाज की फिल्म मैं वापस आउंगा बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इम्तियाज अली की बेटी इदा भी उनसे कम पॉपुलर नहीं है। इदा University of California से फिल्म मेकिंग की पढ़ाई करने वाली इदा बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

शॉर्ट फिल्म लिफ्ट डायरेक्ट कर चुकी

इदा अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए डायरेक्शन में हाथ आजमा रही हैं। इदा शॉर्ट फिल्म लिफ्ट डायरेक्ट कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, इदा ने अमेजन मिनी टीवी के लिये संजना सांघी और अभय वर्मा स्टारर शॉर्ट फिल्म उलझे हुए की स्टोरी भी लिखी है। पिता की राह पर चलते हुए इदा राइटिंग और डायरेक्शन दोनों में ही नाम कमाना चाहती हैं।

सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव

इदा अली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपनी कई बेहतरीन और खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस उनके सामने फेल हैं। इदा ग्लैमर वर्ल्ड से काफी दूर रहना पसंद करती हैं और अपनी लाइफ बिंदास और बोल्ड तरीके से जी रही हैं।

ये भी पढ़ें: सोनल चौहान की फोटोज ने इंटरनेट पर बढ़ाई गर्मी

  • TAGS
  • [post_tags]