गोविंदा-सुनीता के रिश्ते में फिर आई दरार! Instagram पर किया एक-दूसरे को Unfollow, मचा हड़कंप

0
100

Sunita Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं. दोनों के बीच लंबे समय से चल रही अनबन के बीच अब सोशल मीडिया पर भी दूरी दिखाई देने लगी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा और सुनीता आहूजा ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में पिछले काफी समय से तनाव की खबरें सामने आती रही हैं. यहां तक कि दोनों के तलाक की चर्चाएं भी जोर पकड़ चुकी थीं. हालांकि, हाल ही में सुनीता आहूजा ने फैमिली कोर्ट में दाखिल तलाक की अर्जी वापस ले ली थी.

इसके बाद राखी सावंत के साथ उनकी फोन पर हुई बातचीत का एक मामला सामने आया, जिसमें सुनीता ने कथित तौर पर गोविंदा और उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार की शादी की बात कही थी. इसी वजह से उनके तलाक की अर्जी वापस लेने की चर्चा भी हुई.

Instagram पर एक-दूसरे को किया Unfollow

अब दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट से सामने आई जानकारी ने नई हलचल पैदा कर दी है. गोविंदा की फॉलोइंग लिस्ट में सुनीता आहूजा का नाम नजर नहीं आ रहा है. वहीं सुनीता की फॉलोइंग लिस्ट से भी गोविंदा का नाम गायब है. इससे माना जा रहा है कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. हालांकि, इस पर अभी दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

सुनीता ने लगाए थे अफेयर के आरोप

सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में गोविंदा पर कोमल रानी स्वर्णकार को डेट करने के आरोप लगाए थे. पैपराजी के सामने उन्होंने गोविंदा को कोमल रानी का “शुगर डैडी” तक कह दिया था. इसके बाद गोविंदा ने वीडियो शेयर कर इन आरोपों को गलत बताया और सुनीता से गलत शब्दों का इस्तेमाल न करने की अपील की थी. उनका कहना था कि ऐसी बातों से उनके फैंस आहत हो रहे हैं.

गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार आगामी फिल्म ‘रूपा’ में साथ नजर आएंगे. कोमल रानी इसी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. वहीं, दोनों को एयरपोर्ट पर भी साथ देखा जा चुका है.

  • TAGS
  • [post_tags]