
बॉलीवुड में कई सितारों ने फिल्मों में कदम रखने से पहले अपना नाम या उसकी स्पेलिंग बदल ली. इसके पीछे अलग-अलग वजहें रहीं, जिनमें अंक ज्योतिष, निर्माताओं की सलाह या एक प्रभावशाली स्क्रीन नेम की चाह शामिल है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन और सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स के असली नाम क्या हैं? आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिन्होंने पहचान बनाने से पहले अपना नाम बदला.
सलमान खान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का असली नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है. आपको बता दें कि सलीम अभिनेता के पिता का नाम है और अब्दुल राशिद उनके दादा का नाम है.

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन का असली नाम बहुत कम लोगों को पता है. एक्टर का रियल नेम इंकलाब श्रीवास्तव है. उनके माता-पिता ने अपने बच्चे का नाम इंकलाब जिंदाबाद के नारे से प्रेरित होकर इंकलाब रखने का फैसला किया था, जिसका इस्तेमाल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान किया गया था. आपको बता दें कि कवि सुमित्रानंदन पंत के सुझाव पर उनका नाम अमिताभ रखा गया.

रजनीकांत
रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है. फिल्मों में आने के बाद प्रसिद्ध तमिल निर्देशक के. बालाचंदर ने उन्हें ‘रजनीकांत’ नाम दिया. यह नाम उनकी फिल्म ‘मेजर चंद्रकांत’ के एक किरदार से प्रेरित था. साथ ही, अभिनेता शिवाजी गणेशन के नाम से भ्रम की स्थिति से बचने के लिए भी यह बदलाव किया गया.

जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम का असली नाम फरहान अब्राहम है. उनका जन्म एक पारसी परिवार में हुआ था, इसलिए उनका नाम फरहान रखा गया. बाद में ईसाई परंपरा के अनुसार उनका बपतिस्मा (Baptism) हुआ, जिसके बाद उन्हें जॉन नाम दिया गया. फिल्मों में आने के बाद उन्होंने जॉन अब्राहम नाम से ही अपनी पहचान बनाई.

टाइगर ऋॉफ
टाइगर श्रॉफ का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है. अपने पिता और दिग्गज अभिनेता जैकी ऋॉफ ने अपना नाम बदलकर टाइगर रख लिया. बताया जाता है कि वह स्कूल में हर चीज को काटते था, जिसके कारण उन्हें टाइगर नाम दिया. हालांकि, वह नाम बदलकर भी सिनेमाई दुनिया में अभी तक कुछ खास नहीं कर सके हैं. वहीं, उनके पिता एक जाने-माने अभिनेता रहे हैं.

रेखा
रेखा का पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है. उन्होंने अपने नाम को छोटा करके रेखा कर लिया और इसी नाम से मंच पर प्रस्तुति देने लगीं. वह तमिल और तेलुगु कलाकार जेमिनी गणेशन और पुष्पावल्ली की बेटी हैं.

कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी का जन्म आलिया आडवाणी के रूप में हुआ था. सलमान खान के सुझाव पर उन्होंने अपना नाम बदलकर कियारा रख लिया, ताकि लोग उन्हें आलिया भट्ट के नाम से कंन्फ्यूज ना हो सकें.

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा का जन्म का नाम अश्विनी शेट्टी था. एक ज्योतिषी ने उन्हें बेहतर भाग्य के लिए अपना नाम बदलकर शिल्पा रखने की सलाह दी. नाम बदलने का उन्हें फायदा हुआ और वह एक बड़ी स्टार बन गईं.

सैफ अली खान
सैफ का असली नाम साजिद अली खान है. उन्होंने अपने नाम को और आकर्षक बनाने के लिए इसे बदलकर सैफ रख लिया.

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने महेश भट्ट की फिल्म ‘आज’ में राजीव हरि ओम भाटिया के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने सिर्फ दस सेकंड की छोटी भूमिका निभाई थी. फिल्म में उन्होंने मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक अक्षय का किरदार निभाया था. उन्हें यह नाम इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे बदलने का फैसला किया.


