Sehher Bambba: बॉबी देओल की आॅनस्क्रीन बेटी ने इंटरनेट पर बोल्ड फोटोज से मचाई हलचल

0
149
Sehher Bambba: बॉबी देओल की आॅनस्क्रीन बेटी ने इंटरनेट पर बोल्ड फोटोज से मचाई हलचल
Sehher Bambba: बॉबी देओल की आॅनस्क्रीन बेटी ने इंटरनेट पर बोल्ड फोटोज से मचाई हलचल

समंदर किनारे नीले रंग की ब्रालेट में दिखाया ग्लैमरस अवतार
Sehher Bambba, (आज समाज), मुंबई: द बैड्स आॅफ बॉलीवुड की हीरोइन सहर बंबा एक बार फिर इंटरनेट पर छा गई हैं। इस बार एक्ट्रेस की बोल्ड तस्वीरों पर चर्चा हो रही है। सहर बंबा मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने समंदर के किनारे से अपनी बोल्ड फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस ग्लैमरस पोज दे रही हैं। सहर बंबा ने एक जगह स्ट्रैपलेस बिकिनी आउटफिट के साथ सेलॉन्ग पहना है, वहीं कुछ फोटो में भी वह बोल्ड लुक में दिखाई दे रही हैं।

समंदर बहुत पसंद

सहर बंबा ने मालदीव से अपनी फोटोज शेयर करते हुए बताया है कि वह हमेशा से ही बीच पर्सन रही हैं। उन्हें समंदर बहुत पसंद हैं। सहर बंबा की लेटेस्ट फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कमेंट बॉक्स तारीफों से भरा है।

साल 2019 में फिल्म पल पल दिल के पास से किया था डेब्यू

सहर बंबा पिछले सात सालों से फिल्मी दुनिया में काम कर रही हैं। उन्होंने 2019 में आई फिल्म पल पल दिल के पास से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन सनी देओल ने किया था और लीड रोल में करण देओल थे। भले ही सनी देओल की फिल्म से सहर ने डेब्यू किया, लेकिन उन्हें असली पहचान आर्यन खान निर्देशित सीरीज द बैड्स आॅफ बॉलीवुड से मिली है। इस सीरीज में वह बॉबी देओल की आॅनस्क्रीन बेटी के किरदार में थीं।

ये भी पढ़ें: 38 की उम्र में पहली बार मां बनेगी एक्ट्रेस, मेटरनिटी फोटोशूट में दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

  • TAGS
  • [post_tags]