6 निकाय संस्थाओं का जनवरी और 1 नगर पालिका जून 2026 में समाप्त होगा कार्यकाल
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के 3 नगर निगमों सहित 7 निकायों का कार्यकाल अगले साल समाप्त हो जाएगा। पंचकूला, सोनीपत और अंबाला नगर निगमों, रेवाड़ी नगर परिषद और रोहतक जिले की सांपला नगर पालिका और हिसार की उकलाना नगर पालिका का कार्यकाल जनवरी 2026 में समाप्त हो रहा है। रेवाड़ी जिले की धारूहेड़ा नगर पालिका का कार्यकाल जून 2026 में समाप्त होगा। चुनाव कराने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।
फिलहाल शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता ने संबंधित सभी सातों निकायों से पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) और जनसंख्या का ब्यौरा मांगा है। एक सप्ताह के अंदर निकाय विभाग को ब्योरा उपलब्ध होने पर आगामी कार्रवाई शुरू होगी।
आबादी के के हिसाब से बनेंगे वार्ड
इस ब्योरे से तय होगा कि किन निकायों में कितने वार्ड बढ़ेंगे या फिर आबादी के अनुपात में वर्तमान वार्ड ही रहेंगे पंचकूला, सोनीपत और अंबाला नगर निगमों में कुल 20-20 वार्ड हैं।
रेवाड़ी नगर परिषद की बात करें तो यहां कुल 31 वार्ड हैं। उकलाना में 13 और धारूहेड़ा नगर पालिका में कुल 17 वार्ड हैं। निकाय विभाग वार्डों और नगर निगमों के महापौर व नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पदों से संबंधित आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी करेगा।
ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग
ये भी पढ़ें : हरियाणा में 20 से अधिक बोरी खाद खरीदने वाले किसान रडार पर