Eight people killed in two firing incidents in Germany: जर्मनी में गोलीबारी की दो घटनाओं में आठ लोगों की मौत

0
347

नई दिल्ली। जर्मनी के हनाऊ शहर में दो अलग-अलग जगहों पर हुई गोलीबारी की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है। थानीय मीडिया ने बताया कि हमले दो हुक्का लाउंज में हुए। पुलिस ने बताया कि इस हमले में पांच अन्य लोग घायल हो गए। हमलावरों की तलाश की जा रही है। उसने बताया कि पहला हमला रात करीब 10 बजे हुआ। इस हमले के बाद एक गहरे रंग के वाहन को घटनास्थल से जाते हुए देखा गया और एक अन्य स्थान पर भी गोलीबारी हुई। पुलिस ने घटनास्थलों की घेराबंदी कर दी है।
हनाऊ के मेयर क्लाउस कामिंस्की ने ‘बिल्ड समाचार पत्र से कहा, ”यह भयानक शाम है जिसे हम हमेशा दुखी होकर याद करेंगे।