UTET 2026 का रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई, ये है आखिरी तारीख

0
152
UTET 2026 Date
UTET 2026 Registration Process

Uttarakhand TET 2026 | UTET 2026 Exam Date: उत्तराखंड के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 3 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. निर्धारित लास्ट डेट के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

UTET 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन (How to apply For UTET 2026)

उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. कैंडिडेट नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं.

सबसे पहले UTET की ऑफिशियल वेबसाइट ukutet.com पर जाएं.
होमपेज पर New Registration ऑप्शन पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें.
आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें.
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस जमा करें.
आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें.

UTET 2026 परीक्षा कब होगी? (UTET 2026 Date)

UTET 2026 का आयोजन 29 सितंबर 2026 (मंगलवार) को किया जाएगा.

पेपर-1: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
पेपर-2: दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कितनी है एप्लीकेशन फीस?

UTET 2026 के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की कैटेगरी और चुने गए पेपर के आधार पर निर्धारित किया गया है.

सामान्य एवं ओबीसी (OBC)

एक पेपर: 600 रुपये
दोनों पेपर: 1000 रुपये

एससी (SC), एसटी (ST) एवं दिव्यांग (PWD)

एक पेपर: 300 रुपये
दोनों पेपर: 500 रुपये

उम्मीदवार 6 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं. वहीं, आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर 8 अगस्त 2026 तक सुधार (Correction) की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

UTET क्या है?

उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है, जिसका आयोजन उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) करता है. ये परीक्षा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों की योग्यता का आकलन करने के लिए आयोजित की जाती है. उत्तराखंड के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए UTET उत्तीर्ण करना अनिवार्य पात्रताओं में शामिल है.

  • TAGS
  • [post_tags]