Job News: राजस्थान में सफाई कर्मी के पदों के लिए भर्तियां निकली है। पहले फॉर्म भरने की तिथि को 13 अक्तूबर तक बढ़ाया गया, जिसे एक बार फिर बढ़ाकर अब 28 अक्तूबर कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्तूबर तक फॉर्म भरकर चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।
कुल पद
सफाई कर्मियों के लिए कुल 24,752 पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं।
फॉर्म भरने की तिथि
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 है।
योग्यता
इस भर्ती के लिए किसी डिग्री-डिप्लोमा की आवश्यकता नहीं है। बिना पढ़े-लिखे उम्मीदवार भी भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म भर सकते हैं।
आयु सीमा
1 जनवरी, 2027 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के साथ सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये जमा करना होगा।
आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थी एवं दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित की गई है।
आवेदन का तरीका
उम्मीदवार ऑनलाइन पोर्टल lsg.rajasthan.gov.in या एस.एस.ओ. पोर्टल sso. rajasthan.gov.in से Login करने के बाद Citizen apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal Online Application Form को चुनकर मांगी गई डिटेल भरकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को OTR करना अनिवार्य होगा।


