Education Minister Mahipal Dhanda ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में किया कोचिंग क्लासेज, लैंग्वेज लैब व लाइब्रेरी का शुभारंभ

0
57
Education Minister Mahipal Dhanda ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में किया कोचिंग क्लासेज, लैंग्वेज लैब व लाइब्रेरी का शुभारंभ
Education Minister Mahipal Dhanda ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में किया कोचिंग क्लासेज, लैंग्वेज लैब व लाइब्रेरी का शुभारंभ
  • प्रतिभा ही जीवन बदलती है: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
  • स्कूल परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • आज का विद्यार्थी, आज का नागरिक, स्कूली शिक्षा को नई दिशा देने का संकल्प
  • राजकीय मॉडल सांस्कृतिक स्कूल में शिक्षा का नया अध्याय, ‘सुपर 40’ बैच भी आरंभ

Education Minister Mahipal Dhanda, (आज समाज), पानीपत : हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को राजकीय मॉडल सांस्कृतिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजा खड़ी (कुटानी) में कोचिंग क्लासेज का शुभारंभ किया तथा अत्याधुनिक लैंग्वेज लैब और लाइब्रेरी का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में पहुंचने पर प्राचार्य सुमित्रा सांगवान ने मंत्री और जिला शिक्षा अधिकारी का बुके देकर स्वागत किया और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंत्री ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।

अपने भीतर की प्रतिभा को पहचान कर ऐसा उदाहरण बनाए

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि हर छात्र अपने भीतर की प्रतिभा को पहचान कर ऐसा उदाहरण बनाए, जिससे अन्य विद्यार्थी भी प्रेरित हों। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी कल का नहीं, आज का ही नागरिक है। ईमानदारी से काम करें। प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग जीवन का आधार बने। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रतिभा किसी भी क्षेत्र में हो सकती है उसे निखारने का संकल्प लें। उन्होंने विद्यार्थियों को आईआईटी, आईआईएम और अन्य राष्ट्रीय संस्थानों की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।

Education Minister Mahipal Dhanda ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में किया कोचिंग क्लासेज, लैंग्वेज लैब व लाइब्रेरी का शुभारंभ

प्रदेश में 103 बुनियाद सेंटर स्थापित किए गए

उन्होंने कहा की सरकार सरकारी स्कूलों को इस दिशा में पूरा बजट और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 103 बुनियाद सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहाँ विद्यार्थियों को निपुणता और हुनर के आधार पर नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही सरकार हर भाषा में दक्षता विकसित करने पर जोर दे रही है और अगले महीने से जर्मन के साथ एम ओ यू भी किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि 2014 के बाद से सरकारी स्कूलों का वार्षिक परिणाम 95 प्रतिशत तक पहुंचा है ।शिक्षा क्षेत्र की यह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की योग्यता और समर्पण ने विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को नई ऊँचाइयां दी हैं।

भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा

मंत्री ढांडा ने सुपर 30 जैसे मॉडल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का वातावरण बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया विचलित है, परंतु भारत ने इस परिस्थिति में भी वैश्विक स्तर पर चुनौती दी है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य पूरा करने में आने वाले 20-22 वर्ष निर्णायक होंगे। भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा।

Education Minister Mahipal Dhanda ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में किया कोचिंग क्लासेज, लैंग्वेज लैब व लाइब्रेरी का शुभारंभ

स्कूल में सुपर 40 बैच की शुरुआत

जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने जानकारी दी कि स्कूल में सुपर 40 बैच की शुरुआत की गई है, जिसका लाभ प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अवश्य मिलेगा। उन्होंने शिक्षित पानीपत, विकसित पानीपत का नारा देते हुए बताया कि गत दो वर्षों में शिक्षारथ अभियान के माध्यम से 10 हजार बच्चों को सरकारी स्कूलों से जोड़ा गया है।

विद्यार्थियों की संख्या 750 से बढक़र 1600 तक पहुँच चुकी

स्कूल प्राचार्य सुमित्रा सांगवान ने बताया कि उनके प्रयासों से स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या 750 से बढक़र 1600 तक पहुँच चुकी है। विद्यालय खेल-कूद सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन ने पाँच विधवाओं और एक बेसहारा महिला को दवाइयों की किट वितरित कर सामाजिक सरोकार का उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

ये भी पढ़ें: Kurukshetra News : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हुआ बड़ा हादसा, ‘ब्रह्मसरोवर’ में डूबी बिहार मूल की महिला, मचा हड़कंप