CM Nayab Saini ने नारनौल दौरे के दौरान 835 करोड़ से भी अधिक राशि की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

0
71
CM Nayab Saini ने नारनौल दौरे के दौरान 835 करोड़ से भी अधिक राशि की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
CM Nayab Saini ने नारनौल दौरे के दौरान 835 करोड़ से भी अधिक राशि की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

CM Nayab Saini, (आज समाज), महेंद्रगढ़ (नारनौल) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज नारनौल में आयोजित राज्य स्तरीय महाराजा शूर सैनी जयंती समारोह में शिरकत की। ये जयंती हरियाणा सरकार द्वारा मनाई जा रही महापुरुषों की जयंती कार्यक्रम के अंतर्गत मनाई गई थी। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री के अलावा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री, पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर के अलावा भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह नारनौल व महेंद्रगढ़ के विधायक भी पहुंचे।

महाराजा शूर सैनी के जीवन पर डाला प्रकाश

मुख्यमंत्री ने नारनौल दौरे के दौरान 835 करोड़ से भी अधिक राशि की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और हरियाणा की सरकार ने चारों ओर चहुँ मुखी विकास करवाया है। चाहे वह शिक्षा हो या फिर स्वास्थ्य सेवाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वे नारनौल में महाराजा शूर सैनी जयंती के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे हैं। उन्होंने इस अवसर पर महाराजा शूर सैनी के जीवन पर भी प्रकाश डाला।

विभिन्न विकास कार्यों की मांग को स्वीकृति

वहीं नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव द्वारा रखी गई विभिन्न विकास कार्यों की मांग को स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा जो मांगे रखी गई है। उन पर शीघ्र काम शुरू हो जाएगा यही नहीं बल्कि नारनौल के साथ बने मेडिकल कॉलेज और नए अस्पताल को लेकर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मुख्यमंत्री के समक्ष अस्पताल का नाम राव तुलाराम के नाम पर रखे जाने की मांग की थी, जिसे भी मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए इसे मंजूर कर लिया।

सैनी समाज को 51 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम के दौरान नारनौल सैनी समाज को अपनी ओर से 51 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। यही नहीं बल्कि भिवानी महेंद्रगढ़ से सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने 11 लाख, हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह ने 11 लाख, हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर ने 11 लाख और हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने भी सैनी समाज को 11 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें : Anil Vij Taunts Congress : बोले -‘कांग्रेस को अब रोने के स्कूल खोल लेने चाहिए और राजनीति नहीं करनी चाहिए’