राज्यभर में चलाए गए अभियान में पुलिस ने पकड़े 155 नशा तस्कर
Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए प्रदेश पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इसी के चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1.09 किलोग्राम हेरोइन, 64 किलोग्राम भुक्की और 5410 ड्रग मनी सहित नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
इस दौरान पुलिस ने 117वें दिन 155 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बरामद की गई। इसके साथ, 117 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 19,365 हो गई है। यह आॅपरेशन पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देश पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।
5 सदस्यीय सब कमेटी कर रही निगरानी
जिक्र योग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा गया है। पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ इस जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में एक 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया है।
विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 93 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1400 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 481 स्थानों पर छापेमारी की है, जिसके परिणामस्वरूप 103 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि दिन भर चले इस आॅपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 488 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की है।
‘डी-एडिक्शन’ पहल विशेष डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य से नशे के उन्मूलन के लिए तीन-आयामी रणनीति – प्रवर्तन, डी-एडिक्शन (नशामुक्ति) और रोकथाम (ई डी पी) – लागू की है। इसी के ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से के तहत, पंजाब पुलिस ने आज 87 व्यक्तियों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है।
ये भी पढ़ें : Punjab CM News : पंजाब को सिंधु जल में मिले उसका हिस्सा : मान