Chandigarh Crime News : 532 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

0
87
Chandigarh Crime News : 532 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
Chandigarh Crime News : 532 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

प्रदेश पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ प्रदेश व्यापी अभियान जारी

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशानिर्देश पर पंजाब से नशीले पदार्थों के समूल उन्मूलन हेतु चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशों विरुद्ध जारी है। हर रोज प्रदेश पुलिस अलग-अलग टीमें बनाकर पूरे प्रदेश में छापेमारी कर रही है। जिसके चलते बड़ी संख्या में नशा तस्कर नशीले पदार्थों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं।

इसी अभियान के तहत प्रदेश पुलिस की 180 से ज्यादा टीमों ने प्रदेश भर में छापेमारी करते हुए नशा तस्करों को दबोचा। अपने अभियान के दौरान पुलिस ने 116 नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 532 ग्राम हेरोइन, 51 किलो भुक्की और 39,570 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। इस प्रकार, अब तक कुल गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की संख्या 22,226 हो गई है।

सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया अभियान

यह राज्यव्यापी आॅपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देश पर पंजाब के सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने का स्पष्ट निर्देश दिया है। इस अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया गया है।

1300 से अधिक कर्मचारियों ने लिया भाग

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 80 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1300 से अधिक पुलिसकर्मियों की 180 से अधिक टीमों ने राज्यभर में 386 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके तहत 81 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने बताया कि दिन भर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 405 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। विशेष डीजीपी ने आगे बताया कि राज्य सरकार द्वारा नशे के उन्मूलन हेतु तीन-स्तरीय रणनीति झ्र प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), पुनर्वास (डी-एडिकेशन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) अपनाई गई है। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस ने डी-एडिक्शन के तहत आज 100 व्यक्तियों को नशा मुक्ति व पुनर्वास उपचार हेतु तैयार किया है।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : पानी और पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ लें : सीएम