Punjab Breaking News : पंजाब में पिछले कई दशकों में फैला नशे का जाल : मान

0
86
Punjab Breaking News : पंजाब में पिछले कई दशकों में फैला नशे का जाल : मान
Punjab Breaking News : पंजाब में पिछले कई दशकों में फैला नशे का जाल : मान

कहा, तत्कालीन सरकारों ने अपने फायदे के लिए नशा तस्करों को संरक्षण दिया

Punjab Breaking News (आज समाज), लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि पंजाब में नशे का जाल पिछले कई दशकों के दौरान फैला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तत्कालीन सरकारों ने अपने फायदे के लिए न केवल इस समस्या से मुंह मोड़ लिया बल्कि नशा तस्करों को संरक्षण दिया। लेकिन उनकी सरकार ने नशों के खिलाफ जंग छेड़ी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य से नशों के खात्मे के लिए एक सुविचारित योजना बनाई गई है और अब नशों के खिलाफ जंग अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि नशों की सप्लाई लाइन तोड़ने के अलावा, राज्य सरकार ने इस अपराध में शामिल बड़े माफियाओं को सलाखों के पीछे डाल दिया है और नशा तस्करों की संपत्ति जब्त कर नष्ट की जा रही है।

लोगों के बीच बैठकर मान ने सुनीं उनके दिल की बात

पिछली सरकारों की लोगों से दूरी बनाए रखने की सोच के विपरीत, मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने गांवों के लोगों के साथ पेड़ों की छांव में बैठकर बातचीत की और ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए उनके महत्वपूर्ण सुझाव लिए, साथ ही उन्हें अपनी सरकार की प्रमुख पहलों के बारे में जानकारी दी। लोगों के साथ ये मुलाकातें सभी सरकारी प्रोटोकॉल से हटकर आत्मीयता की भावना से भरी थी।

इस दौरान मुख्य मंत्री ने लोगों के बीच जाकर उनसे बातचीत की और सरकार के कामकाज के बारे में उनकी राय ली। लोगों ने भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ खुलकर बात की और अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री और लोगों के बीच बातचीत के इन पलों में दोस्ती और सद्भावना चरम पर दिखाई दी, क्योंकि मुख्य मंत्री ने राज्य के राजनीतिक, सामाजिक और अन्य मुद्दों पर लोगों के साथ भावनात्मक तालमेल बनाया।

प्रदेश में टेल तक पहुंच रहा पानी

मुख्य मंत्री ने कहा कि जब उन्होंने पद संभाला था, तब सिंचाई के लिए नहरी पानी का केवल 21 प्रतिशत उपयोग हो रहा था, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के ठोस प्रयासों के कारण पहली बार नहरों और नदियों का पानी राज्य के टेलों पर बसे गांवों तक पहुंचा है। भगवंत सिंह मान ने यह भी बताया कि उनकी सरकार ने पंजाब के जल संसाधनों को अन्य राज्यों की ओर मोड़ने के प्रयासों को पूरी तरह विफल कर दिया है।

ये भी पढ़ें : Amritsar Crime News : अमृतसर में आईएसआई के पांच एजेंट गिरफ्तार