प्रवीण वालिया, करनाल :
शहर के जाने माने समाज सेवी प्रवेश गाबा ने कहा है कि देश में सेवा और समर्पण के माध्यम से लोगों के दिलों पर राज करने वाले सोनू सूद को लोग अनावश्यक सवालों के कटघरे में खड़ा न करे। सोनू सूद ने कोविड के दौरान पीड़ित मानवता के लिए जो काम किया है वह लोगो के लिए प्रेरणा का केंद्र बने हुए हैं। रही आयकर सर्वे की बात तो यह कानूनी प्रक्रिया है। इसका मतलब कोई दोषी नहीं हो जाता है। आयकर सर्वे से उनकी सेवा का महत्व कम नही हो जाता है। सोनू सूद ने कोई गलत काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सोनू सूद के कार्यो को देख न जाने कितने लोगों ने सेवा का काम शुरू किया। उन्होंने सोनू सूद के उस बयान की सराहना की जिसमे सोनू सूद ने कहा कि अच्छे काम रुकने नहीं चाहिये। यह तो चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि निश्चित ही यह सराहना करने लायक है कि मुसीबत के बाद भी अच्छाई हतोत्साहित नहीं होती है। गाबा ने कहा कि सोनू सूद के काम के कारण कितने लोगों के घरों में खुशियां आई। कितनों के घर चूल्हे जले। उनकी दुआ कोन रोकेगा। उन्होंने ने कहा कि सोनू सूद ने कोविड में लोगों की काफी मदद की है। शुरू शुरू में लोगों को खाना खिलाने से लेकर प्रवासी लोगों को उनके घर तक पहुंचने में मदद की। जो बच्चे आर्थिक तंगी के कारण नहीं पढ़ पा रहे थे उनकी भी मदद की जिन लोगों के रोजगार चले गए उनको रोजगार उपलब्ध करवाने में मदद की। और कई लोग जो अर्थिक तंगी के कारण अपना इलाज नहीं करवा पा रहे थे उनका इलाज करवाया।
Sign in
                            Welcome! Log into your account
                            
                            
                            
                            Forgot your password? Get help
                            
                            
                            
                            
                        Password recovery
                            Recover your password
                            
                            
                            A password will be e-mailed to you.
                        

