Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा के दिन इन 5 चीजों का करें दान

0
151
Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा के दिन इन 5 चीजों का करें दान
Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा के दिन इन 5 चीजों का करें दान

मां लक्ष्मी की बरसेंगी कृपा
Sharad Purnima, (आज समाज), नई दिल्ली: शरद पूर्णिमा का पावन पर्व हर वर्ष आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन को चंद्र दर्शन, लक्ष्मी पूजन के लिए बेहद खास माना जाता है। साल 2025 में शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर को है। इस दिन पूजा पाठ के साथ ही कुछ चीजों का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए दान से आपको माता लक्ष्मी और चंद्र देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जान लेते हैं शरद पूर्णिमा के दिन आपको किन-किन चीजों का दान करना चाहिए।

दीपदान करना बेहद शुभ

शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर दीपदान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन आप किसी मंदिर में दीपक जलाकर आ सकते हैं या फिर किसी पवित्र नदी या सरोवर में दी जलाकर प्रवाहित कर सकते हैं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी के साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

अन्न के दान से भंडार रहेंगे भरे

इस दिन चावल, गेहूं आदि का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। चावल का दान करने से जहां चंद्रमा आपको शुभ फल प्रदान करते हैं वहीं गेहूं का दान करने से सूर्य का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है। इस दिन किए गए अन्न के दान से आपका अन्न का भंडार भी हमेशा भरा रहता है।

सफेद वस्त्र दान करने से मिलेगा आत्मिक संतोष

शरद पूर्णिमा के दिन सफेद वस्त्रों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। आप किसी अनाथालय या वृद्धाश्रम में इस दिन वस्त्रों का दान कर सकते हैं। वस्त्रों का दान करना आपको आत्मिक संतोष दिलाता है।

खीर का दान करने से बरसेगा मां लक्ष्मी की कृपा

शरद पूर्णिमा के दिन खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखने से और फिर उसको ग्रहण करने से आरोग्य की आपको प्राप्त होती है। वहीं इस दिन अगर आप खीर का दान भी करें तो मां लक्ष्मी की असीम कृपा आपको प्राप्त होती है। खीर का दान करने से आपके धन का भंडार कभी खाली नहीं होता।

आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए करें गुड़ का दान

अगर आप शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुड़ का दान करते हैं तो आपके रिश्तों में भी मिठास आती है। गुड़ का दान करने से आपकी आर्थिक स्थिति में भी अच्छे बदलाव आते हैं और धन लाभ के योग बनते हैं।

ये भी पढ़ें: प्रदोष व्रत पर शनि दोष से राहत पाने के लिए करें इन मंत्रों का जाप