मिलेगा पुण्य और दूर होंगे कष्ट
Shub, (आज समाज), नई दिल्ली: सनातन धर्म में सालभर अनेक एकादशियां आती हैं, जिनमें हर एकादशी का अपना अलग महत्व बताया गया है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है। इसे जलझूलनी ग्यारस और पद्मा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु करवट बदलते हैं और चार माह की योगनिद्रा में वे पुन: सक्रिय होकर जगत का कल्याण करते हैं।
यही कारण है कि इस एकादशी को बेहद शुभ और पुण्यकारी माना गया है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन व्रत-उपवास, पूजा-पाठ और दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार पर से सभी प्रकार की विपत्तियां दूर होती हैं। इस दिन राशि अनुसार दान करने से भी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
तप-त्याग से पाप होते है नष्ट, मोक्ष की होती है प्राप्ति
पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस तिथि पर विष्णु जी योग निद्रा के दौरान करवट बदलते हैं। मान्यता है कि इस दिन किए गए तप-त्याग से पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष प्राप्ति की राह आसान होती है। इसलिए इस दिन दान करना भी शुभ रहता है। खासकर राशि अनुसार दान करने से विष्णु कृपा के साथ-साथ ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। चलिए जानते हैं परिवर्तिनी एकादशी पर राशि अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए।
- मेष राशि: परिवर्तिनी एकादशी के शुभ दिन मेष राशिवालों के लिए अनाज का दान करना शुभ रहेगा। इससे न सिर्फ आपको पुण्य मिलेगा, बल्कि विष्णु जी भी खुश होंगे।
- वृषभ राशि: भगवान विष्णु को खुश करने के लिए परिवर्तिनी एकादशी के दिन दूध, चावल, खीर या सफेद रंग के कपड़ों का दान करना वृषभ राशिवालों के लिए शुभ रहेगा।
- मिथुन राशि: यदि आप भगवान विष्णु को खुश करना चाहते हैं तो इस एकादशी पर उनकी पूजा करें। साथ ही गरीबों को हरे रंग के फलों का दान करें।
- कर्क राशि: परिवर्तिनी एकादशी पर कर्क राशिवालों के लिए कच्चे दूध का दान करना शुभ रहेगा। इससे आपको विष्णु जी की विशेष कृपा तो मिलेगी ही, साथ ही पाप भी नष्ट होंगे।
- सिंह राशि: यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं तो परिवर्तिनी एकादशी के पावन दिन व्रत रखें और विष्णु जी की पूजा करें। इसी के साथ गुड़ का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
- कन्या राशि: विष्णु जी को खुश करने के लिए कन्या राशि के जातक परिवर्तिनी एकादशी के पावन दिन जल का दान कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आपको देवता की विशेष कृपा प्राप्त होगी, बल्कि पुण्य भी मिलेगा।
- तुला राशि: परिवर्तिनी एकादशी पर दूध या खीर का दान करना तुला राशिवालों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपको ग्रह दोष से भी मुक्ति मिल सकती है।
- वृश्चिक राशि: जीवन में बार-बार आ रही परेशानियों से बचने के लिए परिवर्तिनी एकादशी के पावन दिन वृश्चिक राशि के जातक लाल रंग के कपड़े, सेब या चूड़ियों का दान करें। साथ ही शाम के समय घर के प्रत्येक कोने में घी का दीपक जलाएं और विष्णु मंत्र का जाप करें।
- धनु राशि: यदि आप किसी बड़े संकट का सामना कर रहे हैं तो परिवर्तिनी एकादशी के पावन दिन विष्णु जी की पूजा करें। साथ ही उन्हें दूध, जल, खीर, अक्षत, कपड़े और हल्दी अर्पित करें। इस दौरान विष्णु मंत्र का जाप करें। पूजा समाप्त होने के बाद पीले रंग के कपड़ों का दान करें। ऐसा करने से आपको परेशानियों से निजात मिल सकता है।
- मकर राशि: भगवान विष्णु को खुश करने के लिए मकर राशि के जातक सच्चे मन से परिवर्तिनी एकादशी के दिन उनकी पूजा करें। साथ ही शाम के समय केले का दान करें। इससे आपको पुण्य जरूर मिलेगा।
- कुंभ राशि: परिवर्तिनी एकादशी के शुभ दिन कुंभ राशि के जातक प्रात: काल में भगवान विष्णु और देवी तुलसी की पूजा करें। साथ ही उन्हें पूजा सामग्री अर्पित करें और फिर व्रत का संकल्प लें। इसके अलावा गरीबों को नए कपड़ों का दान करें। इससे आपको अपनी पूजा का फल जरूर मिलेगा।
- मीन राशि: भगवान विष्णु को खुश करने के लिए परिवर्तिनी एकादशी के शुभ दिन मीन राशि के जातक पीले रंग की मिठाई का दान करें। साथ ही शाम में देवी तुलसी की पूजा करें और अपनी गलतियों के लिए माफी मांगें।
ये भी पढ़ें : परिवर्तिनी एकादशी आज, जाने पूजा विधि और शुभ मुहूर्त