एकादशी तिथि को माना गया है बेहद शुभ
(आज समाज), नई दिल्ली: हर साल पितृ पक्ष में इंदिरा एकादशी मनाई जाती है। यह भगवान विष्णु को समर्पित है। कहा जाता है कि इस तिथि पर व्रत करने से पितरों को मोक्ष मिलता है। साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। वहीं, इस दिन को लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं, तो आइए उन्हें जानते हैं। वहीं इस तिथि की रात कुछ विशेष उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं तो आइए उन अचूक उपाय को जानते हैं।
इंदिरा एकादशी की रात करें ये उपाय
- तुलसी की पूजा: एकादशी की रात तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं। इसके बाद 11 बार ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं और घर में धन का आगमन होता है।
- पीपल के पेड़ की पूजा: पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। ऐसे में इंदिरा एकादशी की रात पीपल के पेड़ के नीचे जल में थोड़ा दूध मिलाकर अर्पित करें और इसके बाद एक सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।
- दक्षिणावर्ती शंख से करें ये काम: एकादशी की रात दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय से घर में बरकत आती है और धन-धान्य की वृद्धि होती है। साथ ही इससे मां लक्ष्मी भी खुश होती हैं।
- पीले फूल चढ़ाएं: भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल बहुत पसंद हैं। ऐसे में एकादशी की रात पूजा करते समय भगवान विष्णु को पीले फूल, पीले वस्त्र और पीली मिठाई जरूर चढ़ाएं। इससे भगवान विष्णु खुश होते हैं और धन से जुड़ी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ: इंदिरा एकादशी की रात भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने बैठकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। इस पाठ से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सभी नकारात्मकता दूर होती है। इसके साथ ही इससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
ये भी पढ़ें : सूर्य ग्रहण के दिन राशि अनुसार करें दान, मिलेगा विशेष लाभ