वाहन चालकों को धीमी गति से चलने की सलाह
Haryana Weather Update, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा में कोहरे को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है 18 दिसंबर यानी की आज से लेकर 21 दिसंबर तक प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा। प्रदेश के 9 जिलों में तो कोहरे को लेकर आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, करनाल, कैथल, सोनीपत, पानीपत और कुरुक्षेत्र शामिल है। इसके अलावा अन्य 13 जिलोंं में भी घना कोहरा छाएगा।
इसे लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने चालकों को वाहन धीमी गति से चलाने की सलाह भी दी है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में बुधवार रात को ही कोहरा छा गया था। आज भी कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।
नारनौल रहा सबसे ठंड़ा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 21 दिसंबर के बाद ही कोहरे छटेगा। बीते दिनों अचानक धुंध व कोहरा छाने से सड़कों पर कई हादसे हो चुके हैं। ऐसे में ड्राइवरों को धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है। वहीं, बुधवार को महेंद्रगढ़ का नारनौल 5.6 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा।


