UP Ghaziabad Breaking: गाजियाबाद के न्यू शांतिनगर में युवक की चाकू मारकर हत्या

0
829
UP Ghaziabad Breaking
UP Ghaziabad Breaking: गाजियाबाद के न्यू शांतिनगर इलाके में युवक की चाकू मारकर हत्या

UP Ghaziabad Breaking, (आज समाज), गाजियाबाद: देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर-प्रदेश के गाजियाबाद स्थित  न्यू शांतिनगर इलाके में गुरुवार तड़के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मरने वाले की पहचान मोहित शर्मा (Mohit Sharma) के रूप में हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मोहित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मोहित का कुछ युवकों से हुआ था विवाद 

क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र की पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। परिजनों का आरोप है कि तीन सप्ताह पहले मोहित का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। उस समय दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। आरोपी मोहित के साथ हरिद्वार और खाटू श्याम दर्शन करने भी गए। वहीं आरोपियों ने मोहित की हत्या की साजिश रची, लेकिन वह साजिश परबान नहीं चढ़ सकी।

जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाया

आरोप है कि हत्यारों ने बुधवार रात को मोहित को जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाया और रात में करीब ढाई बजे चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे डायल-112 पर पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद पुलिस न्यू शांति नगर पहुंची और गंभीर हालत में मोहित को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नशे की हालत में थे मोहित के दोस्त

एसीपी प्रियाश्री पाल (ACP Priyashree Pal) ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि युवक का उसके दोस्तों से पहले भी विवाद हुआ था। बुधवार देर रात सभी नशे की हालत में थे। इसी दौरान गाली-गलौज शुरू हो गई और फिर विवाद बढ़ने पर मोहित पर चाकू से हमला कर दिया गया।, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें : Karnataka Breaking: बेंगलुरु के मदापटना इलाके में चट्टान गिरने से 9 मजदूरों की मौत

  • TAGS
  • [post_tags]