Haryana Crime News : हिसार में लिव इन में रह रही महिला की हत्या

0
640
Haryana Crime News : हिसार में लिव इन में रह रही महिला की हत्या
Haryana Crime News : हिसार में लिव इन में रह रही महिला की हत्या

दूसरी शादी के बाद पुरुष दोस्त के साथ लिव इन में रह रही थी महिला

Haryana Crime News (आज समाज), हिसार : हिसार में आज सुबह एक महिला का शव उसके ही घर में बरामद हुआ। महिला के शरीर पर चाकुओं के कई निशान थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला पहले से दो बार शादी कर चुकी थी और अब एक अन्य पुरुष के साथ लिव इन में रह रही थी। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या उसके मौजूदा पुरुष मित्र ने की है। जोकि वारदात के बाद से फरार है।

पांच साल से एक साथ रह रहे थे दोनों

प्राथमिक जानकारी में यह पता चला है कि महिला की इससे पहले दो शादी हो रखी हैं और 3 बच्चे हैं। करीब 5 साल से महिला अपने बॉयफ्रेंड साथ शिवनगर में लिव इन में रह रही थी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है।

हिसार के शिव नगर में लिव इन में रह रही पूजा की मां ने बताया कि गौरव बेटी पूजा (32) से गलत काम करवाता था। थोड़ी ही समय में उसने शिव नगर में मकान बना लिया और प्लॉट भी ले लिया। गौरव कई गैर कानूनी धंधे करता है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गौरव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : Delhi Weather Update : दिल्ली में तेज बारिश से मिली गर्मी से राहत

ये भी पढ़ें : Haryana Weather Update : हरियाणा को अगले दो दिन में कवर करेगा मानसून