- किसी समूह ने नहीं ली फ़िलहाल हत्या की जिम्मेदारी
- जालंधर पुलिस ने मॉडल टाउन इलाके को सील किया
AAP Leader Murder In Punjab, (आज समाज), चंडीगढ़: पंजाब में दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी (आप) के नेता की हत्या कर दी गई है। वारदात जालंधर में की है और मृतक की पहचान लक्की ओबरॉय (Lucky Oberoi) के रूप में हुई है। अज्ञात हमलावरों ने आज तड़के उस समय उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जब वह मॉडल टाउन (Model Town) में गुरुद्वारा साहिब (Gurudwara Sahib) में माथा टेककर लौट रहे थे। पुलिस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है, जिसमें निजी दुश्मनी और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता शामिल है। हालांकि अभी तक किसी भी समूह ने हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है।
कार पर की 8-10 राउंड फायरिंग
पुलिस के अनुसार हत्यारों ने सुबह करीब सात बजे लक्की ओबरॉय की कार पर 8-10 राउंड फायरिंग की। इसमें से पांच गोलियां उन्हें तब लगीं इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि ओबेरॉय को गुरुद्वारे के बाहर अपनी एसयूवी पार्क करते समय गोली मारी गई थी।
दोपहिया वाहन पर सवार होकर आए थे 2 लोग
लक्की ओबरॉय ‘नामधार’ (सुबह की प्रार्थना) के लिए आ रहे थे, तभी उनपर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि दो लोग दोपहिया वाहन पर सवार होकर अचानक गुरुद्वारे के पास ओबेरॉय पर गोली चला दी। कुछ ही सेकंड में, ओबेरॉय जमीन पर घायल पड़े थे। कई चश्मदीदों का दावा है कि हमलावरों ने उन्हें आठ से दस बार गोली मारी, जिससे उन्हें यह समझने का भी समय नहीं मिला कि क्या हो रहा है।
अचानाक अंधाधुंध फायरिंग से लोगों में लोगों में दहशत
सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो में कथित तौर पर लक्की ओबरॉय अपनी एसयूवी में बैठे दिख रहे हैं। जैसे ही उन्होंने गुरुद्वारे के बाहर अपनी गाड़ी पार्क करने की कोशिश की, मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावरों ने उन पर बहुत करीब से गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चश्मदीदों के अनुसार अचानक गोलियों की बौछार हुई, जिससे सुबह पूजा करने आए लोगों में दहशत फैल गई। हमलावर गोलीबारी के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने ओबेरॉय को पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने मॉडल टाउन इलाके को सील किया
सूचना के बाद पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शुरुआती जांच की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, हम संदिग्धों और उनके भागने के रास्ते की पहचान करने के लिए गुरुद्वारे और आसपास की रिहायशी इमारतों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। जालंधर पुलिस ने मॉडल टाउन इलाके को सील कर भारी सुरक्षा बल तैनात किया है। फोरेंसिक टीमों को हमले वाली जगह से गोलियों के खोल और अन्य सबूत इकट्ठा करते देखा गया।
ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : 12.2 किलोग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार


