Punjab Crime News : 12.2 किलोग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

0
159
Punjab Crime News : 12.2 किलोग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
Punjab Crime News : 12.2 किलोग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

दिनभर चला पुलिस का छापेमारी अभियान, पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 12 किलो गांजा व अन्य नशीले पदार्थ किए बरामद

Punjab Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त करने के लिए प्रदेश पुलिस का विशेष अभियान युद्ध नशे विरुद्ध लगातार जारी है। पुलिस की टीम हर रोज योजना बनाकर पूरे प्रदेश में छापेमारी कर रही हैं। इस छापेमारी के चलते प्रतिदिन नशा तस्कर नशीले पदार्थों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। पुलिस ने अपने इस अभियान को 339वें दिन भी जारी रखते हुए छापेमारी की और 143 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया ।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 12.2 किलोग्राम हेरोइन, 12 किलोग्राम गांजा और 2412 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए। इसके साथ ही मात्र 339 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 47,435 हो गई है। नशा छुड़ाऊ मुहिम के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 40 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।

गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान भी किया तेज

वहीं गैंगस्टरां ते वार के 15वें दिन आज पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिह्नित और मैप किए गए 666 ठिकानों पर छापेमारी की। ज्ञात रहे कि गैंगस्टरां ते वार – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक जंग है, जिसकी शुरूआत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के पूर्ण समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाई कर रही हैं। 15वें दिन, पुलिस टीमों ने 163 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से दो हथियार बरामद किए, जिसके साथ मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 4,396 हो गई है।

इसके अलावा, 141 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 255 व्यक्तियों को तफ्तीश और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान चार भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि लोग गुप्त रूप से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर-93946-93946 के माध्यम से रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों की सूचना/जानकारी साझा कर सकते हैं।