PM Modi On Delhi Blast: किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे ब्लास्ट के गुनहगार

0
380
PM Modi On Delhi Blast
PM Modi On Delhi Blast: किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे ब्लास्ट के गुनहगार

PM Modi Gives Ultimatum Delhi Blast Accused, (आज समाज), नई दिल्ली/थिम्फू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के पास सोमवार को हुए कार धमाके को लेकर बयान जारी किया है। भूटान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि आरोपियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि पीएम पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक मंगलवार सुबह भूटान के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने यहां चतुर्थ नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिन समारोह में शिरकत की।

पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ

पीएम ने कार्यक्रम के दौरान कहा, दिल्ली में चांदनी चौक पर सोमवार को हुआ आतंकी हमला बेहद दुखद है और इसके गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, मैं आज यहां बहुत भारी मन से आया हूं। मैं पीड़ित परिवारों के दुख को जानता हंू। पूरा देश उनके साथ खड़ा है। हमले के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित की जाएगी। ब्लास्ट में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और एक दर्जन घायल हैं।

सभी दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा

प्रधानमंत्री ने कहा, धमाके के बाद मैं सोमवार को पूरी मामले की जांच में जुटी सभी एजेंसियों के संपर्क में था। सभी महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करके जानकारियों के तार जोड़े जा रहे थे। उन्होंने कहा, वारदात की जांच कर रही एजेंसियां मामले तहत तक जाएंगी और साजिश के सभी जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाएंगे।

अब तक मामले में हो चुकी हैं कई गिरफ्तारियां

जिस आई-20 कार में धमाका हुआ है, वह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा निवासी डॉक्टर उमर मोहम्मद उमर की थी। पुलिस ने कथित पूछताछ के बाद आतंकी उमर की मां और भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसियां डॉक्टर उमर को फरीदाबाद मॉड्यूल से जोड़कर भी देख रही हैं। अब तक मामले में कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : PM Bhutan Visit: भूटान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, थिम्फू हवाई अड्डे जोरदार स्वागत

  • TAGS
  • [post_tags]