Gangrape In Hubli Karnataka, (आज समाज), बेंगलुरु: कर्नाटक में मानवता को शर्मशार करने वाली वारदात सामने आई है। हुबली में एक 13 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी की गई है। कर्नाटक पुलिस के मुताबिक तीन नाबालिग लड़कों ने एक सप्ताह से अधिक समय तक बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता दिन में घर से बाहर रहते थे और उस दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें : Gangrape And Murder: मणिपुर में गैंगरेप के बाद 2 युवतियों की हत्या भी की
आयुक्त एन शशिकुमार के अनुसार तीनों दरिंदे नाबालिग हैं। उन्हें पकड़ लिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची के माता-पिता दिन में घर के बाहर काम पर जाते थे और सात से आठ दिन तक आरोपियों ने लड़की का यौन उत्पीड़न किया। आयुक्त ने बताया कि जांच जारी है और पुलिस, बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम एवं किशोर न्याय (देखभाल एवं संरक्षण) एक्ट के तहत आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करेगी।
यह भी पढ़ें : Karnataka Crime: बेंगलुरु में 13 वर्षीय स्कूली छात्र की अपहरण के बाद हत्या


