Bangladesh Violence Today Updates, (आज समाज), ढाका: इंकलाब मंच (Inquilab Manch) के नेता शरीफ उस्मान बिन हादी (Sharif Usman bin Hadi) की मौत के विरोध में जल उठा बांग्लादेश आज फिर हिंसा का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह, आज स्मान हादी का जनाजा निकलना है। सूत्रों के अनुसार दोपहर लगभग 2 बजे जातीय संसद भवन से हादी का जनाजा निकलेगा। हिंसा की आशंका के मद्देनजर देश में अलर्ट है।
सीमा पर बीएसएफ भी अलर्ट
भारतीय सीमा पर भी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान अलर्ट पर हैं। हादी को 12 दिसंबर को एक कैंपेन के दौरान नकाबपोश बाइक सवारों ने गोली मार दी थी। उन्हें सिर में गोलियां लगी थीं जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी। बेहतर इलाज के लिए हादी को सिंगापुर ले जाया गया था जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई। हादी की मौत से गुस्साए इंकलाब मंच के समर्थकों ने गुरुवार रात और शुक्रवार को देश में जमकर उत्पात मचाया। कई जगह हिंसा की घटनाएं हुईं। उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की और सरकारी और निजी संपत्तियों को आग लगा दी।
शुक्रवार शाम को सिंगापुर से ढाका पहुंचा शव
हादी का शव शुक्रवार शाम को सिंगापुर से ढाका पहुंचा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक ढाका यूनिवर्सिटी की सेंट्रल मस्जिद के पास बांग्लादेश के राष्ट्रीय कवि काजी नजरुल इस्लाम की कब्र के साथ हादी के शव को दफनाया जा सकता है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार (Bangladesh interim government) हादी की मौत को लेकर देश में एक दिन का शोक घोषित किया है। सरकार के मुख्य सलाहकार (Chief Advisor) मोहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) ने यह भी कहा है कि हादी की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को कतई नहीं बख्शा जाएगा।
इंकलाब मंच की प्रतिक्रिया
इंकलाब मंच ने कहा है कि विनाश और आग के जरिए, कुछ समूह बांग्लादेश को एक अप्रभावी बनाने का लक्ष्य रखते हैं। वे हमारे देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता को कमजोर करना चाहते हैं। आपको समझना होगा। जैसे-जैसे फरवरी चुनाव नजदीक आ रहे हैं, सोचिए कि अगर देश में अशांति पैदा होती है तो किसे सच में फायदा होगा।
ये भी पढ़ें : Bangladesh Unrest: सरकार के साथ सहयोग करें, हिंसा से बचें प्रदर्शनकारी : इंकलाब मंच


