Copronavirus Update: कोरोना के 368 केस कम हुए, कुल 5608, 4 लोगों की मौत

0
59
Copronavirus Update:
Copronavirus Update: देश में कोरोना के 368 मामले कम हुए, 4 लोगों की मौत
  • केरल में कोराना के सबसे ज्यादा 1184 एक्टिव केस

Covid-19 Today Update, (आज समाज), नई दिल्ली: देश में कोविड-19 के मामलों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। आज सुबह आठ बजे तक देशभर में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 5608 रह गई। बीते घंटों में गुरुवार सुबह आठ बजे से आज सुबह आठ बजे तक देशभर में कोरोना के 368 मामले कम दर्ज किए गए यानी 368 मरीज ठीक हुए।

गुरुवार को देश में 5976 थे कोविड केस 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर आज उपलब्ध जानकारी के अनुसार गुरुवार को देश में कुल मामलों की संख्या 5976 थी। कोरोना के कारण चार लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार चार मौतों में एक-एक पंजाब, केरल, ममहाराष्ट्र और देश की राजधानी दिल्ली में हुई है।

जनवरी से नए वैरिएंट से 120 लोगों की मौत

स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि इस साल जनवरी से अब तक नए कोविड-19 के वैरिएंट की चपेट में आने 120 लोगों की जान जा चुकी है। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन कोविड-19 के 100 से कम नए मामले दर्ज हो रहे हैं। केरल में शुरू से कोराना के एक्टिव मामलों की संख्या सबसे ज्यादा है। अब भी यह आंकड़ा 1184 है।

दिल्ली में 630 सक्रिय मामले

कोरोना केसों के मामले में दूसरे नंबर पर गुजरात है जहां 912 एक्टिव केस हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में 787 कोविड के सक्रिय मामले हैं। दिल्ली में 630, कर्नाटक में 398 और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 389 सक्रिय मामले हैं

यह भी पढ़ें: Covid-19 Updates: कोविड-19 के मामलों में लगातार गिरावट, घटकर 5,976 रहे केस