Covid-19 Updates: कोविड-19 के मामलों में लगातार गिरावट, घटकर 5,976 रहे केस

0
164
Covid-19 Updates
Covid-19 Updates: कोविड-19 के मामलों में लगातार गिरावट, घटकर 5,976 रहे केस
  • 32 केंद्र शासित प्रदेशों व राज्यों में फैला है कोरोना

Today Covid Updates, (आज समाज), नई दिल्ली: देश में कोविड-19 के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज सुबह आठ बजे तक देशभर में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 5,976 रह गई। इस दौरान 500 से अधिक मरीज ठीक हुए हैं। कोविड के सबसे ज्यादा सक्रिय मामले शुरू से केरल में हैं। वर्तमान में राज्य में कोरोना के मामलों की संख्या 1,309 है। बता दें कि कोविड का नया वैरिएंट देश के 32 केंद्र शासित प्रदेशों व राज्यों में फैल गया है।

507 मरीज ठीक हुए

केरल के बाद गुजरात दूसरे स्थान पर है जहां 1,046 एक्टिव केस हैं। बता दें कि बुधवार सुबह आठ बजे तक देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 6483 थी। इसके बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर आज उपलब्ध जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटों में 507 मरीज ठीक हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 40 नए केस भी आए हैं।

बुधवार को तीन लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 के कारण देश में बुधवार को तीन लोगों की मौत हुई। इनमें से केरल में एक व्यक्ति ने जान गंवाई और दिल्ली में कोविड के दो मरीजों की मौत हुई। इस तरह जनवरी-2025 से अब तक नए वैरिएंट ने 116 लोगों की जान ले ली है। मौतें भी सबसे ज्यादा 37 इस वर्ष केरल में हुई हैं।

यह भी पढ़ें: Covid-19 Updates: देश में सक्रिय केस घटकर 6, 483 हुए, 24 घंटों में 4 लोग मरे