Bhiwani News: बेटे का एडमिशन करवाने अहमदाबाद गए भिवानी के कर्नल का हार्ट अटैक से निधन

0
185
Bhiwani News: बेटे का एडमिशन करवाने अहमदाबाद गए भिवानी के कर्नल का हार्ट अटैक से निधन
Bhiwani News: बेटे का एडमिशन करवाने अहमदाबाद गए भिवानी के कर्नल का हार्ट अटैक से निधन

पैतृक ढाणी रहीमपुर में किया गया अंतिम संस्कार, 22 जुलाई को थी रिटायरमेंट
Bhiwani News (आज समाज) भिवानी: हरियाणा के भिवानी ने कर्नल शमशेर सिंह बिजारणिया का हार्ट अटैक से निधन हो गया। कर्नल शमशेर सिंह बिजारणिया बेटे के एडमिशन के लिए गुजरात के अहमदाबाद गए हुए थे। माइका कॉलेज में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। कर्नल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

कर्नल शमशेर सिंह बिजारणिया भिवानी जिले के लोहारू उपमंडल के गांव ढाणी रहीमपुर के रहने वाले थे। उनकी कोलाबा (मुंबई) में तैनाती थी। परिजनों के अनुसार, कर्नल का परिवार वर्षों से दिल्ली में रहता है। उनके परिवार में पत्नी और इकलौता बेटा शुभम है। कर्नल खुद भी अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे।

मुद्रा इंस्टीट्यूट आॅफ कम्युनिकेशंस में कराया बेटे का दाखिला

बीते शनिवार, 28 जून को वह बेटे शुभम का मुद्रा इंस्टीट्यूट आॅफ कम्युनिकेशंस, अहमदाबाद में एडमिशन करवाने गए थे। एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद वह जब लौटने लगे तो अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा। कर्नल शमशेर सिंह असहाय होकर जमीन पर गिर पड़े। उनके 25 वर्षीय बेटे ने उन्हें उठाया और नजदीकी अस्पताल ले गया। कर्नल की पत्नी भी उनके साथ थीं। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत बताया।

दिल्ली सेना मुख्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

इसके बाद शुभम ने अपने पिता के पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाने की व्यवस्था की। घटना के बारे में सेना के मुख्यालय में भी सूचना दी गई। रविवार को कर्नल का शव अहमदाबाद से दिल्ली लाया गया। वहां सेना के मुख्यालय में उच्चाधिकारियों ने कर्नल बिजारणिया को श्रद्धांजलि दी।

पैतृक गांव लाया गया पार्थिक शरीर, बेटे ने दी मुखाग्नि

इसके बाद कर्नल की पार्थिव देह को तिरंगे में लपेटकर उनके पैतृक गांव ढाणी रहीमपुर के लिए रवाना किया गया। कर्नल का शव सोमवार सुबह गांव में पहुंचा। यहां परिजनों और रिश्तेदारों ने अंतिम दर्शन किए। इसके बाद अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शव के श्मशान घाट पहुंचने के बाद सेना की टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद कर्नल के बेटे शुभम ने उन्हें मुखाग्नि दी।

1990 में सेना में भर्ती हुए थे शमशेर सिंह

कर्नल के चचेरे भाई रणवीर सिंह ने बताया है कि एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद कर्नल की तबीयत बिगड़ी थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई ने बताया कि शमशेर सिंह 1990 में सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने सेना 35 वर्षों सेना में सेवा निभाई। अब 22 जुलाई 2025 को वह रिटायर होने वाले थे।

यह भी पढ़े : सोनीपत में 10वीं पास चला रहा था डेंटल क्लिनिक, दवाइयां और उपकरण जब्त, क्लिनिक सील