Haryana Weather News: हरियाणा में हवाएं चलने से बढ़ेगी ठंड

0
237
Haryana Weather News: हरियाणा में हवाएं चलने से बढ़ेगी ठंड
Haryana Weather News: हरियाणा में हवाएं चलने से बढ़ेगी ठंड

कई जिलों में छाएंगे बादल
(आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में आज रात से मौसम बदलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। रात से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा में बदलाव होने से बादल छाने के आसार हैं, जिसकारण रात के तापमान में बढ़ोतरी के आसार बन रहे हैं। हालांकि मौसम खुलने से और पहाड़ों की हवाओं से आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि दो दिसंबर यानी आज मौसम खुश्क रहने की संभावना है। रात में मौसम में बदलाव हो सकता है।

करनाल के दिन सबसे ठंडे

दिन में अधिकतम तापमान 27.14 और न्यूनतम तापमान 15.29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। करनाल के दिन सबसे ठंडे रिकॉर्ड किए गए हैं, यहां दिन का अधिकतम तापमान में 25.0 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सोनीपत की रातें सबसे ठंडी रहीं, यहां का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री रहा।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : दिल्ली बस मार्शलों की बहाली को मंजूरी देने की मांग